नोएडा : बदमाशों ने दो व्यापारियों को गोली मारी, एक की मौत

नोएडा : उत्तर प्रदेशमेंनोएडा जिले के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 71 के पासशनिवार को देर रात बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने पॉलीथिन बैग का व्यापार करने वाले दो लोगों को गोली मार दी. इस घटना में एक की मौत हो गयी. जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. बदमाश सवा लाख रुपयों […]
नोएडा : उत्तर प्रदेशमेंनोएडा जिले के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 71 के पासशनिवार को देर रात बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने पॉलीथिन बैग का व्यापार करने वाले दो लोगों को गोली मार दी. इस घटना में एक की मौत हो गयी. जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. बदमाश सवा लाख रुपयों से भरा बैग लूट कर भाग गये. यह जानकारी पुलिस ने दी. इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आज दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस के सामने विरोध किया.
नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि विक्की और श्रीनिवास सेक्टर 71 स्थित शनि बाजार में पॉलिथीन बैग सप्लाई करने के बाद पैसे इकठ्ठे करके रात 11 बजे के करीब अपने घर लौट रहे थे. सेक्टर 71 के पास बाइक सवार पांच बदमाशों ने उन्हें लूटने का प्रयास किया. दोनों के विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी. घटना में श्रीनिवास की मौत हो गयी.वहीं विक्की की हालत गंभीर बनी हुई है.
मृतक श्रीनिवास के परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस गंभीरता से कार्य करती तो श्रीनिवास की जान बचायी जा सकती थी. नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच की जा रही है. अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
ये भी पढ़ें…यूपी : चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, अारोपी फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










