यूपी : नोएडा में विधवा के साथ मारपीट और रेप, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव की एक विधवा महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट करके बलात्कार का आरोप लगाया है. पुलिस उपाधीक्षक नगर तृतीय अवनीश कुमार ने बताया कि बरौला गांव की एक महिला ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गांव के रहने […]
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव की एक विधवा महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट करके बलात्कार का आरोप लगाया है. पुलिस उपाधीक्षक नगर तृतीय अवनीश कुमार ने बताया कि बरौला गांव की एक महिला ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गांव के रहने वाले वीरेंद्र बैसोया उर्फ लाला ने उसके साथ मारपीट करके जबरन बलात्कार किया. महिला के अनुसार वीरेंद्र उसके साथ कई सालों से बलात्कार कर रहा है. जब उसने विरोध किया तो उसने उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी दी.महिला के अनुसार वह इस दौरान गर्भवती भी हो गयी.
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी फिलहाल फरार है. घटना के बाद फिलहाल गांव में तनाव है और लोग एक दूसरे से इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं. वहीं पुलिस अभी पूरे मामले को समझने में जुटी है. घटना में यह बात खुलकर सामने आयी है कि गांव के ही आरोपी वीरेंद्र ने महिला के साथ कई महीनों तक यौन शोषण किया. यहां तक बार-बार उसके गुहार लगाने के बाद भी उसे रहम नहीं आयी. फिलहाल, इस मामले पर पुलिस भी बहुत कुछ बोलने को तैयार नहीं है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जायेगी और आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
यह भी पढ़ें-
मुठभेड़ में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी, इनामी बदमाश गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




