ePaper

नोएडा : लिफ्ट देने के बहाने महिला से लूटपाट के मामले में युवती समेत 4 गिरफ्तार

Updated at : 02 Nov 2017 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा : लिफ्ट देने के बहाने महिला से लूटपाट के मामले में युवती समेत 4 गिरफ्तार

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में पिछले महीने लिफ्ट देने के बहाने से सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी से लूटपाट के आरोप में एक युवती सहित चार लोगों को आज गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनीति सिंह ने बताया कि 13 अक्तूबर को बिसरख थाना क्षेत्र में कर्नल (सेवानिवृत्त) जीएस मित्रा की पत्नी को […]

विज्ञापन

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में पिछले महीने लिफ्ट देने के बहाने से सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी से लूटपाट के आरोप में एक युवती सहित चार लोगों को आज गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनीति सिंह ने बताया कि 13 अक्तूबर को बिसरख थाना क्षेत्र में कर्नल (सेवानिवृत्त) जीएस मित्रा की पत्नी को एक कार में लिफ्ट देकर तीन युवकों तथा एक युवती ने हथियार के बल पर उनसे लूटपाट की थी.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में बिसरख पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी ने कहा कि आरोपियों की पहचान गौतम त्यागी, नीतू त्यागी, करण सिंह त्यागी और कुमारी सोनम के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि इनके पास से महिला से लूटे गये दो लाख आठ हजार रुपये में से सवा लाख रुपये नकद, लूटी गयी रकम से खरीदे गये 60 हजार रुपये के महंगे मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल की गयी कार, गहने और कपड़े आदि बरामद कियेगये हैं. सुनीति ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदात को अंजाम दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola