नोएडा : पिता पर पुत्री ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

नोएडा:उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक पिता द्वारा पुत्री के साथ कथित तौर परदुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाना फेस 3 में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ मार पीट की और फिर बलात्कार किया. महिला सेक्टर 71 में रहती […]
नोएडा:उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक पिता द्वारा पुत्री के साथ कथित तौर परदुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाना फेस 3 में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ मार पीट की और फिर बलात्कार किया. महिला सेक्टर 71 में रहती है.
पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत में महिला ने कहा है कि घटना के दौरान वह घर पर नहीं थी. वह किसी काम से बाहर गयी थी. उसी दौरान उसके पति ने बेटी सेदुष्कर्म किया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




