ePaper

नोएडा : छात्र से दुष्कर्म मामले में अफ्रीकी मूल के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Updated at : 27 Oct 2017 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा : छात्र से दुष्कर्म मामले में अफ्रीकी मूल के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

नोएडा : ग्रेटर नोएडा के कौशल्या देवी वर्ल्ड स्कूल में विदेशी छात्र से दुष्कर्म के विरोध में आज अफ्रीकी मूल के लोगों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर स्कूल का घेराव किया. अफ्रीकी मूल के लोगों की संस्था नाईजीरियन सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन भारत के पदाधिकारी चार्ल्स कैंडी के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में […]

विज्ञापन

नोएडा : ग्रेटर नोएडा के कौशल्या देवी वर्ल्ड स्कूल में विदेशी छात्र से दुष्कर्म के विरोध में आज अफ्रीकी मूल के लोगों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर स्कूल का घेराव किया. अफ्रीकी मूल के लोगों की संस्था नाईजीरियन सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन भारत के पदाधिकारी चार्ल्स कैंडी के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में अफ्रीकी मूल के लोगों ने स्कूल पहुंच प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में स्कूल कीप्रधानाचार्य और प्रबंधकों को बचाया जा रहा है.

उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्य को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की और कहा कि जब तक बच्चे को इंसाफ नहीं मिलेगा हम चुप नहीं बैठेंगे. कौशल्या देवी स्कूल में पढ़ने वाले अफ्रीकी मूल के छात्र के साथ स्कूल का बुक सेलर चार वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था. छात्र की मां ने आरोपी के खिलाफ 24 अक्तूबर को थाना सूरजपुर में मामला दर्ज कराया था. छात्र की मां ने कहा कि इस मामले में स्कूल प्रबंधकों की भी जवाबदेही बनती है उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस ने 25 अक्तूबर को आरोपी अशोक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल वह जेल में है. पीड़ित की मां दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं जबकि उनके पिता नाईजीरिया से हैं.

यह भी पढ़ें-
यूपी : बांदा में दहेज हत्या के दोषी पति और सास को उम्रकैद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola