ePaper

नोएडा : 11 वर्षीय विदेशी छात्र से स्कूल में दुष्कर्म, आरोपी पुलिस हिरासत में

Updated at : 24 Oct 2017 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा : 11 वर्षीय विदेशी छात्र से स्कूल में दुष्कर्म, आरोपी पुलिस हिरासत में

नोएडा : यूपी में नोएडा के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाले 11 वर्षीय विदेशी छात्र के साथ स्कूल के बुक सेलर ने आज दोपहर जबरन दुष्कर्म किया. छात्र ने जब आप बीती अपने घरवालों को बताई तो उसके घर वालों ने घटना की शिकायत थाना सूरजपुर पुलिस से की. पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले […]

विज्ञापन

नोएडा : यूपी में नोएडा के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाले 11 वर्षीय विदेशी छात्र के साथ स्कूल के बुक सेलर ने आज दोपहर जबरन दुष्कर्म किया. छात्र ने जब आप बीती अपने घरवालों को बताई तो उसके घर वालों ने घटना की शिकायत थाना सूरजपुर पुलिस से की. पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

एसपी ग्रामीण सुनीति सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के पाई टू सेक्टर में स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में कक्षा छह में पढ़ने वाला 11 वर्षीय नाइजीरियाई छात्र आज स्कूल में पढ़ने के लिए गया था. दोपहर को स्कूल में स्थित किताब की दुकान पर वह किताब लेने गया. दुकानदार ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान के भीतर बुला लिया और उसके साथ कुकर्म किया.

बच्चा जब स्कूल से घर लौटा तो उसने आपबीती अपनी मां को बताई. बच्चे की मां ने घटना की रिपोर्ट थाना सूरजपुर में दर्ज कराई है. एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे का डॉक्टरी परीक्षण कराया है. डॉक्टरी परीक्षण में उसके साथ कुकर्म होने की बात की पुष्टि हुई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola