ePaper

उत्तर प्रदेश : एनआईसी के वैज्ञानिक की दो बेटियां लापता, मचा कोहराम

Updated at : 24 Oct 2017 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश : एनआईसी के वैज्ञानिक की दो बेटियां लापता, मचा कोहराम

नोएडा : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के एक वैज्ञानिक की दो बेटियां उत्तर प्रदेश के पाई सेक्टर से कल शाम से लापता हैं. इस बाबत कासना थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी हैं. वे ग्रेटर नोएडा स्थित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती हैं. पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण) सुनीति सिंह ने आज बताया कि ग्रेटर नोएडा के […]

विज्ञापन

नोएडा : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के एक वैज्ञानिक की दो बेटियां उत्तर प्रदेश के पाई सेक्टर से कल शाम से लापता हैं. इस बाबत कासना थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी हैं. वे ग्रेटर नोएडा स्थित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती हैं. पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण) सुनीति सिंह ने आज बताया कि ग्रेटर नोएडा के पाई सेक्टर में रहने वाले राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में कार्यरत वैज्ञानिक की दो बेटियां कल शाम करीब सात बजे अपने घर से फोटो कॉपी कराने के लिए निकली थीं. जब वे देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. एसपी ने बताया कि दोनों बहनें नौवीं और 10वीं कक्षा की छात्रा हैं.

यह भी पढ़ें-
ताजमहल के आसपास नहीं होगी पार्किंग, सुप्रीम कोर्ट ने पार्किंग हटाने के दिये आदेश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola