ePaper

नोएडा में प्रेमी ने प्रेमिका का चाकू से गला काटा, स्थिति नाजुक

Updated at : 23 Oct 2017 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा में प्रेमी ने प्रेमिका का चाकू से गला काटा, स्थिति नाजुक

नोएडा : थाना सेक्टर 20 में रहने वाले एक व्यक्ति ने आज सुबह आपसी विवाद के चलते अपनी प्रेमिका का चाकू से कथित तौर पर गला काट दिया. गंभीर हालत में महिला को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी बिगडती हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर किया गया है. थाना […]

विज्ञापन

नोएडा : थाना सेक्टर 20 में रहने वाले एक व्यक्ति ने आज सुबह आपसी विवाद के चलते अपनी प्रेमिका का चाकू से कथित तौर पर गला काट दिया. गंभीर हालत में महिला को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी बिगडती हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर किया गया है.

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि दिल्ली के मल्का गंज में रहने वाली एक महिला आज सुबह को नोएडा के सेक्टर 15 में रहने वाले अपने प्रेमी गंगाराम जाटव से मिलने आयीथी. दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गंगाराम ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया. गंभीर हालत में महिला को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है. शाही ने बताया कि आरोपी घटना के समय से फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-

यूपी : मुजफ्फरनगर और प्रतापगढ में दिन दहाड़े दो लोगों की हत्या

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola