ePaper

नोएडा में 6 दिन पूर्व अगवा हुए बच्चे का शव बरामद

Updated at : 22 Oct 2017 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा में 6 दिन पूर्व अगवा हुए बच्चे का शव बरामद

नोएडा : नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बे से छह दिन पूर्व अगवा हुए नौ वर्षीय बच्चे का शव आज पुलिस को शिवराजपुर गांव के पास मिला है. पुलिस के अनुसार बच्चे को अगवा करने के बाद उसकी हत्या की गयी है. थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक गिरीश कोटिया ने बताया कि छह दिन […]

विज्ञापन

नोएडा : नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बे से छह दिन पूर्व अगवा हुए नौ वर्षीय बच्चे का शव आज पुलिस को शिवराजपुर गांव के पास मिला है. पुलिस के अनुसार बच्चे को अगवा करने के बाद उसकी हत्या की गयी है. थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक गिरीश कोटिया ने बताया कि छह दिन पहले सूरजपुर कस्बे में रहने वाले अमर सिंह का नौ वर्षीय बेटा इंद्रजीत घर से लापता हो गया था. आज उसका शव गांव शिवराजपुर के पास मिला.

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों ने उसे अगवा करने के बाद हत्या कर शव को फेंक दिया है. उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को शक है कि बच्चे के किसी परिचित ने ही उसे अगवा करने के बाद उसकी हत्या की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola