ePaper

आरुषि-हेमराज मर्डर केस : जेल से रिहा हुए तलवार दंपती पंजाब गये

Updated at : 17 Oct 2017 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
आरुषि-हेमराज मर्डर केस : जेल से रिहा हुए तलवार दंपती पंजाब गये

नोएडा : आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले में बरी होने के बादसोमवार को जेल से रिहा हुए दंत चिकित्सक राजेश तलवार और उनकी पत्नी नूपुर आज सुबह पंजाब रवाना हो गये. उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि तलवार दंपती पंजाब गये हैं. जेल से रिहाई के बाद तलवार दंपती नोएडा में आरुषि के नाना बीसी चिटनीस के […]

विज्ञापन

नोएडा : आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले में बरी होने के बादसोमवार को जेल से रिहा हुए दंत चिकित्सक राजेश तलवार और उनकी पत्नी नूपुर आज सुबह पंजाब रवाना हो गये. उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि तलवार दंपती पंजाब गये हैं. जेल से रिहाई के बाद तलवार दंपती नोएडा में आरुषि के नाना बीसी चिटनीस के घर गये थे. वहां से आज सुबह छह बजे वह दोनों कार से पंजाब रवाना हो गये.

दोनों ने स्वर्ण मंदिर जाने की जतायी थी इच्छा

चिटनीस ने पूछे जाने पर संवाददाताओं को बताया कि तलवार दंपती तनाव में हैं इसलिए उन्हें पंजाब भेजने का फैसला किया गया. दोनों ने स्वर्ण मंदिर जाने की इच्छा जतायी थी. उन्होंने बताया कि दीपावली तक वह लोग वापस आ जायेंगे. एक सवाल के जवाब में चिटनीस ने कहा कि उन्हें आरुषि के कातिल के पकड़े जाने का इंतजार है. इससे पहले, जब तलवार दंपती पंजाब रवाना होने के लिये चिटनीस के घर से बाहर निकले तो वहां मौजूद संवाददाताओं से उन्होंने कोई बात नहीं की.

पुलिस एस्कार्ट कोभी साथ चलने से कर दिया मना
ये लोग काले रंग की कार में सवार होकर सुबह 6 बजे के करीब सेक्टर-25 स्थित अपने ससुर के घर से निकले. कार में डॉक्टर राजेश तलवार, नुपूर तलवार के साथ जेल में रही एक महिला सवार थी. उनके घर के बाहर मीडिया का तांता लगा था, लेकिन ये लोग किसी से बात किये बिना वहां से चुपचाप निकल गये. तलवार दंपति की सुरक्षा के लिए लगायी पुलिस एस्कार्ट को भी इन लोगों ने साथ चलने से मना कर दिया. तलवार दंपति नोएडा से पंजाब की तरफ निकले हैं.

करीब 4 साल बाद जेल से बाहर निकले है तलवार दंपति
आरुषि की चाची डाॅ. वंदना तलवार ने बताया कि परिवार के लोगों ने निर्णय लिया है कि अभी दो-चार दिन मीडिया के साथ कोई बात नहीं की जायेगी. उनके अनुसार तलवार दंपति अभी इस स्थिति में नहीं है कि वे मीडिया से बात कर सकें. उन्होंने बताया कि तलवार दंपति अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में जाने के भी इच्छुक हैं. करीब चार साल से जेल की काल कोठरी में बंद तलवार दंपति जेल से बाहर आने के बाद काफी बेचैनी महसूस कर रहे थे.

काफी तनाव महसूस कर रहे थे तलवार दंपति
आरुषि के नाना बिजी चिटनीस ने आज सुबहमीडियासे बातचीत के दौरान बताया कि डाॅ. राजेश तलवार व नुपूर तलवार जेल से रिहा होने के बाद करीब साढे 6 बजे शाम को सेक्टर-25 स्थित उनके घर पहुंचे. ये लोग रात 12 बजे तक बातचीत करते रहे. उसके बाद खाना खाकर सो गये. आज तड़के घर से पंजाब के लिए निकल गये. उन्होंने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद दोनों को काफी तनाव महसूस हो रहा था. इसलिए परिवार ने यह निर्णय लिया कि दोनों को देशाटन के लिए पंजाब की तरफ भेजा जाये.

अपने साथ मोबाइल फोन भी नहीं ले गये तलवार दंपति
चिटनीस ने बताया कि तलवार दंपति अपने साथ मोबाइल फोन भी नहीं ले गया है. आरुषि के नाना के अनुसार तलवार दंपत्ति दीवाली अपने घर पर मनायेगा. उन्होंने बताया कि डाॅ. राजेश तलवार का सेक्टर-25 स्थित एल-32 नंबर का मकान अभी किराये पर है. तलवार दंपति दिल्ली स्थित अपने घर पर रहेंगे. एक सवाल के जवाब में आरुषि के नाना ने कहा कि हमें पूरी जिंदगी इस बात का इंतजार रहेगा कि आरुषि का कातिल पकड़ा जाये. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों ने इस मामले में अगर गंभीरता से जांच की होती तो शायद आरुषि का कातिल आज जेल में होता और निर्दोश तलवार दंपति चार साल तक जेल की काल कोठरी में बंद नहीं रहते.

15 मई, 2008 को हुई थी आरुषि व हेमराज की हत्या
आरुषि के हत्यारों को पकड़ने के लिए क्या तलवार परिवार इस मामले की दोबारा से जांच कराना चाहेगा. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोग अभी मेंटल ट्रोमा में है. कुछ दिन बाद इस विषय पर आपस में बातचीत करके निर्णय लिया जायेगा. मालूम हो कि वर्ष 2008 के 15 मई की रात को सेक्टर-25 के एल-32 में रहने वाले दंत चिकित्सक राजेश तलवार की 14 वर्षीय बेटी आरुषि तलवार व घरेलू नौकर हेमराज की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola