ePaper

पुलिस वालों पर लगाया पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार करने का झूठा आरोप, गिरफ्तार

Updated at : 02 Sep 2017 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस वालों पर लगाया पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार करने का झूठा आरोप, गिरफ्तार

नोएडा : नोएडा में पुलिस वालों पर अपनी पत्नी से सामूहिक बलात्कार करने का झूठा आरोप लगाने वाले एक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस को फोन कर झूठी सूचना दी थी कि पीसीआर पर तैनात पुलिस वालों ने उसकी पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया. […]

विज्ञापन

नोएडा : नोएडा में पुलिस वालों पर अपनी पत्नी से सामूहिक बलात्कार करने का झूठा आरोप लगाने वाले एक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस को फोन कर झूठी सूचना दी थी कि पीसीआर पर तैनात पुलिस वालों ने उसकी पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया. सूचना से यूपी पुलिस में हडकंप मच गया. बहरहाल मामले की जांच कर रहे आला अफसरों ने घटना को झूठा पाया और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के गेझा गांव में रहने वाले मुकेश कुमार के घर से बीती रात को राजेश नामक चोर मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहा था. गश्त पर निकली पीसीआर पर तैनात पुलिस वालों ने उसका पीछा किया. राजेश ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर यह सूचना दी कि पीसीआर पर तैनात पुलिस वाले उसकी पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार कर रहे हैं. इस सूचना से लखनउ से लेकर नोएडा तक पुलिस विभाग में हडकंप मच गया.

एएसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर जब मामले की जांच की गयी तो पता चला कि चोर ने पुलिस से बचने के लिए पुलिस वालों पर बलात्कार का झूठा आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि फर्जी बलात्कार की सूचना देने वाले राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले भी पुलिस पर इस तरह के झूठे आरोप लगा चुका है.

यह भी पढ़ें-
28 साल पुराने मामले में मंत्री मोहसिन रजा की जमानत मंजूर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola