कॉल आया, जेब से फोन निकालते हुआ ब्लास्ट, डिलीवरी बॉय घायल, तेज धमाके से मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

जेब से निकाला मोबाइल, अचानक हुआ जोरदार ब्लास्ट

UP News: अलीगढ़ के अतरौली में एक डिलीवरी बॉय के साथ एक भयावह घटना हुई, जब उसने डिलीवरी के दौरान अपनी जेब से मोबाइल निकाला और उसमें अचानक धमाका हो गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और मामले की जांच की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

UP News: अलीगढ़ के अतरौली में डिलीवरी के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने आसपास मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया. ग्राहकों को सामान पहुंचा रहे डिलीवरी बॉय ने जैसे ही अपनी जेब से मोबाइल निकाला, उसमें अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया. धमाके में युवक के चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

कॉल आया, जेब से फोन निकाला और अचानक फट गया मोबाइल

घटना सोमवार दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच मढ़ौली रोड पर पीएनबी बैंक के सामने हुई. फजलपुर निवासी संतोष कुमार के छोटे भाई सचिन अतरौली में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करते हैं. बताया गया कि घटना के समय सचिन ग्राहकों को सामान की डिलीवरी दे रहे थे. इसी दौरान उनके मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे. उन्होंने कुछ कॉल रिसीव कीं और फिर फोन जेब में रख लिया. कुछ देर बाद दोबारा मोबाइल पर कॉल आई. सचिन ने जैसे ही फोन जेब से बाहर निकाला, अचानक उसमें जोरदार धमाका हो गया.

धमाके से मची अफरा-तफरी, घायल युवक को अस्पताल ले गए

मोबाइल फटते ही सचिन घायल हो गए. अचानक हुए धमाके से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अतरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

Image

इलाज के बाद घर लौटे सचिन

परिजनों के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में सचिन का उपचार किया गया. इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी. फिलहाल वह घर पर हैं और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है. हालांकि, चेहरे और हाथ पर लगी चोटों का असर अभी है.

Image

किस वजह से हुआ ब्लास्ट? जांच की मांग

परिजनों के मुताबिक, धमाके वाला मोबाइल मोटोरोला कंपनी का था. हालांकि, फोन में ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है. परिवार ने घटना की गहन जांच कराने और मोबाइल फटने की असली वजह पता लगाने की मांग की है.

डिलीवरी के दौरान मोबाइल बना हादसे की वजह

डिलीवरी कर्मचारियों के लिए मोबाइल रोजमर्रा के काम का अहम हिस्सा है. ग्राहकों से संपर्क करने से लेकर लोकेशन और डिलीवरी की जानकारी तक, कई जरूरी काम फोन के जरिए ही होते हैं.ऐसे में डिलीवरी के दौरान जेब से मोबाइल निकालते ही ब्लास्ट होने की घटना ने मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also Read: ताजमहल के सामने आरती! 54 और 12 सेकंड के वीडियो ने खींचा ध्यान, ASI की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा


विज्ञापन
खुशी सिंह

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola