ePaper

सरकारी अस्पताल में मरीज के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 23 Jun 2025 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में मरीज के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

Meerut News: मेरठ के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि वार्ड में भर्ती मरीज के साथ आए एक तीमारदार ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Meerut News: मेरठ के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि उसी वार्ड में मौजूद एक मरीज के तीमारदार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

मौका पाकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक, 15 वर्षीय किशोरी को 20 जून को पैर की सर्जरी के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. इसी दौरान वार्ड में उत्तराखंड के काशीपुर निवासी मोहित नामक युवक भी भर्ती था. आरोप है कि मोहित के भाई रोहित ने मौका पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें- ‘आप स्कूल में एडमिशन करवा दो…’ नन्हीं बच्ची ने सीएम योगी से की भावुक अपील, देखें वीडियो

विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

किशोरी की मां ने बताया कि घटना की रात उनकी बेटी शौचालय गई थी, जहां आरोपी रोहित ने उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. डर के चलते पीड़िता ने दो दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन रविवार शाम उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता की मां ने मेडिकल थाने में शिकायत दी.

पुलिस ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर मेडिकल थाना प्रभारी शीलेश कुमायर यादव ने बताया कि आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि ड्यूटी में तैनात अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola