Meerut Murder : मुस्कान ने लंबे ब्लेड वाले दो चाकू खरीदे, नवंबर में ही बना लिया था पति की हत्या का प्लान

Updated:
विज्ञापन

Meerut Murder : उत्तर प्रदेश के मेरठ के सौरभ हत्याकांड मामले में कई बातें सामने आ रही है. लंदन से मेरठ अपने घर लौटने के बाद पत्नी ने उसकी हत्या कर दी. इसमें उसका साथ प्रेमी ने दिया. काफी पहले दोनों ने हत्या का प्लान बना लिया था.

विज्ञापन

Meerut Murder : उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले 29 वर्षीय सौरभ राजपूत की हत्या कर दी गई. हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की. 24 फरवरी को अपनी पत्नी के जन्मदिन के मौके पर सौरभ लंदन से मेरठ लौटा. उसकी हत्या का प्लान पहले ही बनाया जा चुका था. 27 साल की सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 25 साल के उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने चाकू मारकर हत्या की. शव के टुकड़े कर उसे एक ड्रम के अंदर रख सीमेंट से सील दोनों ने कर दिया.

विज्ञापन

सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी है कि साजिश पहली बार पिछले साल नवंबर में रची गई थी. साहिल ने इसमें साथ देने का इरादा जाहिर किया. फरवरी में सौरभ को भारत लौटना था और तभी इस खतरनाक साजिश को अंजाम देने का प्लान बनाया गया. सूत्रों ने खुलासा किया कि मुस्कान ने लंबे ब्लेड वाले दो चाकू खरीदे और दुकानदार से कहा कि वह इनका इस्तेमाल चिकन काटने के लिए करेगी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Aurangzeb Tomb Nagpur : ओडिशा के मंदिरों पर थी औरंगजेब की नजर, आज उसके कब्र पर मचा बवाल

25 फरवरी को सौरभ की हत्या की पहली कोशिश नाकाम

सूत्रों के मुताबिक, मुस्कान ने स्थानीय दवा की दुकान से प्रतिबंधित दवाएं खरीदी. दुकानदार को उसने बताया कि वह तनाव से राहत पाने के लिए इन दवाओं को यूज करेगी. 25 फरवरी को सौरभ की हत्या की पहली कोशिश की गई लेकिन वह नाकाम रही. सौरभ को प्रतिबंधित दवा खिलाई गई लेकिन वह बेहोश नहीं हुआ लेकिन चार मार्च को यह तरकीब काम कर गयी.

सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या

हत्या के बाद मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. अपराध को छिपाने के प्रयास में शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. सूत्रों के मुताबिक, हत्या से पहले ही मुस्कान ने अपनी छह वर्षीय बेटी को उसकी दादी के घर भेज दिया था. पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया, “शुरुआत में मुस्कान और साहिल की योजना किसी जगह पर शव के अंगों को ठिकाने लगाने की थी, लेकिन दोनों ने अंततः इसे एक बड़े नीले ड्रम में सीमेंट और रेत भरकर रखने का फैसला किया.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola