ePaper

मुस्कान तो बहुत शातिर निकली! एक साथ इतने लोगों से था संबंध, चौंक जाएंगे आप

Updated at : 24 Mar 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
Meerut Murder Case

मुस्कान को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस

Meerut Murder Case: मेरठ मर्डर केस में फिर एक बार बाद खुलासा सामने आया है. सौरभ की बहन ने आरोपी मुस्कान पर बड़ा आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Meerut Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. जिसने पूरे मामले को और जटिल बना दिया है.लेकिन अब इस हत्याकांड के पीछे के नए पहलुओं को लेकर सौरभ की बहन ने सनसनीखेज दावा किया है. बहन का कहना है कि मुस्कान केवल साहिल के साथ नहीं, बल्कि कई अन्य पुरुषों के साथ भी रिश्ते में थी और वह उन्हें घर पर बुलाती थी. यह खुलासा हत्याकांड के मामलों को और उलझा रहा है, और इसने हत्या के पीछे के मकसद को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

सौरभ के बहन का सनसनीखेज दावा

सौरभ की बहन ने पुलिस को बताया कि मुस्कान ने अपने वैवाहिक जीवन के दौरान कई अन्य पुरुषों से भी संपर्क बनाए रखा था और सौरभ को इसकी भनक तक नहीं थी. ननद के मुताबिक, मुस्कान नियमित रूप से इन पुरुषों को घर पर बुलाती थी, खासकर तब जब सौरभ लंदन में अपनी नौकरी के सिलसिले में बाहर होते थे. इस तरह का व्यवहार काफी समय से चल रहा था, लेकिन सौरभ को इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी.

हत्या का तरीका और आरोपियों का रवैया

24 फरवरी 2025 को, सौरभ राजपूत, जो एक पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी थे, अपनी पत्नी मुस्कान के जन्मदिन के मौके पर लंदन से मेरठ लौटे थे. लेकिन 4 मार्च को मुस्कान और साहिल ने मिलकर उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि दोनों ने सौरभ को नशीली दवाइयों से बेहोश किया और फिर चाकू से कई वार कर उनकी हत्या की. इसके बाद उन्होंने सौरभ के शव को टुकड़ों में काटकर एक ड्रम में सीमेंट के साथ बंद कर दिया.

मुस्कान के माता-पिता ने किया बेटी से किनारा

इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि मुस्कान के माता-पिता ने अपनी बेटी से पूरी तरह किनारा कर लिया है. पुलिस के अनुसार, मुस्कान ने साहिल को यह विश्वास दिलाने के लिए अपनी मृत सास (साहिल की मां) के नाम से फर्जी स्नैपचैट आईडी बनवायी थी. इस आईडी के जरिए साहिल को यह बताया गया कि उसकी मां सौरभ की हत्या चाहती थी, और साहिल इस विश्वास में फंसकर मुस्कान के साथ सौरभ की हत्या करने को तैयार हो गया.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola