अलीगढ़ में 14 साल की लड़की के साथ हैवानियत, नशीली चीज़ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
अलीगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 साल की लड़की के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
UP Crime: यूपी के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. ज़िले के छर्रा कस्बे के पास एक इलाके में सब्ज़ी खरीदने गई 14 साल की लड़की के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर नशीली चीज़ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार नाबालिग लड़की बीते शनिवार की शाम घर से निकली थी. जब वह काफ़ी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिवार वालों ने पूरी रात उसे हर जगह ढूंढा. आखिरकार वह एक सुनसान जगह पर बेहोशी की हालत में मिली.
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
राहगीर के अनुसार उसने लड़की को दो लोगों के साथ गांव से बाहर जाते देखा था. इस जानकारी के आधार पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तुरंत उस इलाके में छापेमारी की. सामना होने पर आरोपियों ने भागने की कोशिश की. भागने की हड़बड़ी में एक आरोपी घर की ऊपरी मंज़िल से कूद गया, जिससे उसे चोटें आईं.
नाबालिग को ज़बरदस्ती नशीली चीज़ खिलाई
शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपियों ने नाबालिग को ज़बरदस्ती नशीली चीज़ खिलाई, जिससे वह बेदम हो गई और फिर उसके साथ रेप किया. पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान थे और चेहरे पर गंभीर सूजन थी, उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.
इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
SHO अंकित सिंह ने कहा संबंधित धाराओं में मुकदमा सख्त कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें गैंगरेप के लिए BNS की धारा 70(2), नुकसान पहुँचाने के इरादे से ज़हर या नशीली चीज़ देने के लिए धारा 123 और पॉक्सो (POCSO) एक्ट शामिल हैं. SHO ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहन जांच चल रही है. उन्होंने कहा, पीड़िता का मेडिकल टेस्ट हो रहा है और मेडिकल रिपोर्ट व अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










