Meerut Murder Case : जेल में साहिल से मिलने के लिए तड़प रही है मुस्कान
Meerut Murder Case Updates
Meerut Murder Case : सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला जेल में बंद हैं. मुस्कान ने जेल प्रशासन से कई मांग की. कुछ को तो स्वीकार कर लिया गया, लेकिन उसके साहिल के साथ रहने की मांग को अस्वीकार कर दिया गया.
Meerut Murder Case : मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला मेरठ की जेल में बंद हैं. दोनों ने एक दूसरे के साथ एक बैरक में रहने की इच्छा जताई जिसे जेल प्रशासन ने नहीं माना. जेल अधिकारियों ने जेल नियमों का हवाला दिया और दोनों की इच्छा को नकार दिया. जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने स्पष्ट किया कि जेल नियमों के तहत पुरुष और महिला कैदियों को अलग-अलग बैरक में रखा जाता है. यही वज है कि उनकी यह मांग स्वीकार नहीं की गई.
मुस्कान और साहिल पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर सौरभ की हत्या की. इसके बाद शव को टुकड़ों में काटकर ड्रम में सीमेंट से भर दिया. शुरुआती दिनों में, दोनों ने नशे की लत के कारण मारिजुआना और मॉर्फिन जैसी नशीली दवाओं की मांग की थी. उनकी मांग को जेल प्रशासन ने अस्वीकार कर दिया. इसके अलावा, मुस्कान ने सरकारी वकील की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार किया.
अलग–अलग बैरक में बंद हैं मुस्कान और साहिल
जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी बंदी की मांग को जेल के नियमों और अनुशासन के तहत ही पूरा करने का प्रावधान है. मुस्कान और साहिल की एक साथ रहने की मांग को ठुकराने के बाद, उन्हें जेल के नियमों के अनुसार अलग-अलग बैरकों में ही रहना होगा. यहीं दोनों को अपनी सजा काटनी होगी.
यह भी पढ़ें : Video : मैं हिंदू हूं, मैं मुसलमान हूं, ईद की नमाज के दौरान ममता बनर्जी ने कहा
जेल में बेचैन थे मुस्कान और साहिल
जेल अधिकारियों ने यह भी बताया कि मुस्कान और साहिल ठीक से सो नहीं पा रहे थे. दोनों बेचैनी में बैरक में घूमते रहते थे. डॉक्टरों ने उनके लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए दवाएं दीं जिसके बाद उनमें कुछ सुधार देखने को मिला. इसके बाद मुस्कान ने सिलाई सीखने की इच्छा जताई. वहीं साहिल ने खेती करने की इच्छा व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









