उन्नाव में होली मिलन के दौरान युवक की निर्मम हत्या, दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 09 Mar 2023 6:39 AM
उन्नाव में दबंगों ने होली मिलन के दौरान युवक की निर्मम हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक को मार डाला. वहीं बाइक सवार दूसरा युवक पिटाई से गंभीर रूप से घायल है.
उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर दबंगों ने होली मिलन के दौरान युवक की निर्मम हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक को मार डाला. वहीं बाइक सवार दूसरा युवक पिटाई से गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है. यह घटना बेहटा मुजावर क्षेत्र के बन्दीखेड़ा की बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है.
दूसरी घटना महोबा से आ रही है. जहां पर ईंट कारोबारी का तालाब में शव मिला है. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक के परिजनों ने 4 साथियों पर हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को तालाब से बाहर निकाला. घटना के बाद से मृतक के सभी साथी फरार है. यह घटना उन्नाव के कबरई थाना क्षेत्र की वर्मा तालाब की बतायी जा रही है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की.
Also Read: उन्नाव: सौतेले भाई-बहन के प्रेम प्रसंग में मां बन रही थी रोड़ा, रास्ते से हटाने के लिए दोनों उठाया खौफनाक कदम
मेरठ में मामूली विवाद के बाद पथराव होने की खबर सामने आ रही है. इस दौरान फायरिंग भी की गयी है. गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. इसके अलावा पथराव में एक महिला भी घायल हुई है. जानकारी के अनुसार विवाद रंग डालने को लेकर हुआ था. यह घटना थाना खरखौदा के घोसीपुर गांव की बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










