UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड 10th-12th एग्जाम की आज जारी हो सकती है डेटशीट, ऐसे करें चेक

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए डेटशीट 30 दिसंबर यानी आज जारी हो सकती है, हालांकि बोर्ड ने अभी डेटशीट जारी करने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.
UP Board Exam Date Sheet 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के अनुसार, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आगामी विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित कराई जाएगी. हालांकि, यूपी बोर्ड ने परीक्षा की डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 30 दिसंबर यानी आज बोर्ड परीक्षा 2022 की डेटशीट जारी हो सकती है.
यूपी बोर्ड परीक्षा की एग्जाम डेट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दी जाएगी. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड 30 दिसंबर को कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर सकता है, हालांकि अभी तक बोर्ड द्वारा कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से 5 अप्रैल तक कराई जाने की संभावना है.
इस बार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण जियो-मैपिंग के जरिए किया जा रहा है. बोर्ड परीक्षा 2022 में नकल रोकने के लिए यूपी बोर्ड केवल उन्हीं परीक्षा केंद्रों का चयन करेगा, जहां बोर्ड द्वारा जारी मानकों का ठीक से पालन किया जाता है. सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड -19 दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, छात्रों को भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी गई है.
Also Read: UP Board Exam 2022: 10th-12th एग्जाम से पहले बोर्ड के निशाने पर परीक्षा केंद्र, आगरा मंडल के 15 कॉलेज डिबार
दरअसल, इस बार यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. बोर्ड के अनुसार, कुल 51, 74,583 छात्रों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, जिसमें कक्षा 10 के लिए 27,83,742 और कक्षा 12 के लिए 23,91,841 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है.
Also Read: UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, जानें कब जारी होगी परीक्षा की डेटशीट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने अपने एक बयान में कहा था कि, बोर्ड परीक्षाएं विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित कराई जाएंगी. हालांकि, यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परीक्षा की इन तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है. फिलहाल, परीक्षा की डेट को लेकर बोर्ड की और से कोई भी ऑफिशियल अपडेट जारी नहीं किया गया है.
Posted by sohit kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




