ePaper

UP Weather Update: यूपी में भीषण गर्मी के बीच अब मानसून का इंतजार हुआ खत्म, आंधी-बारिश से यहां बदला मौसम

Updated at : 19 Jun 2023 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Update: यूपी में भीषण गर्मी के बीच अब मानसून का इंतजार हुआ खत्म, आंधी-बारिश से यहां बदला मौसम

UP Weather Update: यूपी में गर्मी के कहर से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है. राज्य के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं. पश्चिमी यूपी में बारिश की शुरुआत होने से लोगों को राहत मिली है. वहीं इस हफ्ते मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी में मानसून की दस्तक से पहले भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग कराह रहे हैं. पश्चिमी यूपी के कुछ जनपदों सहित अन्य स्थानों में बारिश की वजह से मामूली राहत मिली है, जबकि प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सूरज आग बरसा रहा है. राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश में अन्य स्थानों पर लू के कहर जारी है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक पश्चिमी यूपी में सोमवार को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा. यहां तेज आंधी चलने की भी संभावना है.

प्रदेश में 20 जून को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. इसके बाद 21 जून को पूरे प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं बारिश की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 21 जून से प्रदेश के तापमान में बदलाव की संभावना जताई गई है. बारिश की वजह से पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Also Read: प्रयागराज महाकुंभ 2025: रेलवे चलाएगा 800 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेन, 15 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद

यूपी के प्रमुख शहरों में सोमवार को लखनऊ, प्रयागराज, बरेली, मेरठ और गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा. आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है. कानपुर, आगरा और नोएडा में कुछ जगह हल्की बारिश होने के आसार हैं. वाराणसी में हीटवेव के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

प्रयागराज और बांदा में सबसे ज्यादा गर्मी का कहर

उत्तर प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में प्रयागराज और बांदा में सबसे ज्यादा गर्मी का कहर देखने को मिला. यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मुरादाबाद में सबसे कम 24.4 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन में मानसून के बिहार तक पहुंचने की संभावना जताई है. इसके बाद मानसून यूपी में प्रवेश करेगा.

प्रमुख शहरों में सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान की संभावना

  • लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री

  • आगरा में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री

  • कानपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री

  • प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री

  • वाराणसी में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री

  • बरेली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री

  • मेरठ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री

  • गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री

  • नोएडा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola