ePaper

UP Weather Update: लखनऊ में खिली धूप, क्या गलन से मिलेगी राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 29 Jan 2024 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Update: लखनऊ में खिली धूप, क्या गलन से मिलेगी राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ व आसपास 10 बजे के बाद तक कोहरा छाया रहा. लेकिन इसके बाद धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है. लखनऊ में सोमवार सुबह का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है. धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.

विज्ञापन

लखनऊ: यूपी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है. राजधानी लखनऊ व आसपास 10 बजे के बाद तक कोहरा छाया रहा. लेकिन इसके बाद धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को लखनऊ, चंदौली, देवरियां, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ में कोहरा छाया रहेगा. न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा. वायुमंडल में 10-12 किलोमीटर की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम के कारण मौसम में नहीं रहेगी. अगले तीन दिन में कहीं-कहीं बारिश की संभावना भी जताई जा रही है. राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है. धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान पश्चिम यूपी में बादल व बारिश हो सकती है. 30 से 3 जनवरी को पश्चिम यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश-गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. चार पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे-2 से 3 डिग्री वृद्धि होगी.

Also Read: यूपी में 30 जनवरी को यहां लगेगा सबसे बड़ा रोजगार मेला, जल्दी करें अप्लाई
बरेली, मेरठ, आगरा मंडल सबसे ठंडे

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बरेली, आगरा व मेरठ मंडल में दिन के तापमान में कमी दर्ज की गई थी. गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद मंडलों में तापमान सामान्य से -5 डिग्री कम रहा. कानपुर व आगरा मंडल में सामान्य से -3.1 से -5.0 डिग्री, वाराणसी, प्रयागराज मंडलों में तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री कम रहा. सबसे अधिक तापमान झांसी में 26.2 डिग्री रहा. सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 31 जनवरी को पश्चिम यूपी और पूर्व यूपी में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. 1 फरवरी को मौसम पश्चिम यूपी और पूर्व यूपी में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola