ePaper

UP Weather Update: यूपी में मानसून की सक्रियता से बदला मौसम, लखनऊ सहित कई जगह बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Updated at : 23 Aug 2023 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Update: यूपी में मानसून की सक्रियता से बदला मौसम, लखनऊ सहित कई जगह बारिश, जानें अपने शहर का हाल

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है.

विज्ञापन

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता से एक बार फिर मौसम बदल गया है. प्रदेश में बीते 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली. मौसम विभाग ने प्रदेश में बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. राज्य के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन और आकाशीय चमक होने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर भारी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं.

इसके बाद 25 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. राज्य के एक या दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं. 26 अगस्त को भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.

27 अगस्त को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. प्रदेश में फिलहाल 28 अगस्त तक बारिश के मौसम की स्थिति बनी हुई है मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. इसके बाद अगले 24 घंटे तक कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है. फिर दो से तीन डिग्री सेल्सियस में इजाफा हो सकता है. न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिन तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

मौसम ​वैज्ञानिकों के मुताबिक औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब अमृतसर, करनाल, मेरठ, लखनऊ, गया और मालदा से होकर पूर्व की ओर असम होते हुए नागालैंड तक जा रही है. इसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम में देखने को मिलेगा. प्रदेश में फिलहाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं राज्य में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola