UP Election 2022: बीजेपी की 24 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का ऐलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली जगह
Published by : Achyut Kumar Updated At : 05 Jan 2022 8:06 PM
UP Election 2022: बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति का ऐलान किया है. इसमें 24 नेताओं को जगह दी गई है.
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 24 सदस्यीय राज्य चुनाव समिति का गठन किया है. इस समिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी शामिल हैं.
भाजपा की तरफ से जारी सूची में, प्रदेश संगठन सह महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद अरुण सिंह, प्रदेश कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राष्ट्रीय मंत्री व सांसद विनोद सोनकर को भी चुनाव समिति में जगह दिया गया है.
Also Read: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर सीएम योगी नाराज, बोले- चन्नी सरकार और कांग्रेस ने की शरारत
राज्य चुनाव समिति में सांसद राजवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक सलिल विश्नोई और प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी को शामिल किया गया है. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद गीता शाक्य को चुनाव समिति का पदेन सदस्य बनाया गया है.
राज्य चुनाव समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद राधा मोहन सिंह, प्रदेश सह प्रभारी व विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा और राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी वाई सत्य कुमार को शामिल किया गया है, ये सभी सदस्य बीजेपी को यूपी की सत्ता पर एक बार फिर काबिज होने में मदद करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










