ePaper

यूपी निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान समाप्त, देखें जिलेवार मतदान का प्रतिशत, 11 मई को पड़ेंगे दूसरे चरण के वोट

Updated at : 04 May 2023 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान समाप्त, देखें जिलेवार मतदान का प्रतिशत,  11 मई को पड़ेंगे दूसरे चरण के वोट

यूपी निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान गुरुवार 4 मई को सुबह 7 बजे शुरू हुआ. पहले दो घंटे तक कई जिलों के मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा. लेकिन दोपहर बाद मतदाता घरों से बाहर निकले, जिससे मतदान का प्रतिशत कुछ राहत पहुंचाने वाला रहा.

विज्ञापन

लखनऊ: यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया. शाम छह बजे तक राज्य निर्वाचान आयोग की वेबसाइट से अंतिम सूचना मिलने तक लगभग 46 प्रतिशत वोट पड़े थे. अभी वोटिंग के आंकड़ों में बदलाव भी हो सकता है. गुरुवार को अच्छे मौसम के बावजूद मतदान की शुरुआत काफी धीमी रही, लेकिन धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ने लगी. वाराणसी, सहारनपुर, लखनऊ सहित कई जिलों में शुरुआत के एक-डेढ़ घंटे तक कई बूथ पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ. लेकिन मतदान का समय खत्म होने तक वोटिंग के आंकड़े कुछ राहत पहुंचाने वाले रहे.

काम आयी नेताओं की अपील

सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की अपील के बावजूद वोटर दोपहर तक शांत बैठे रहे. ऐसा लग रहा था कि जैसे मतदाता वोटिंग पैटर्न को समझना चाह रहे थे. कम वोटिंग के रुझान से राजनीतिक दलों के होश उड़े हुये थे. लेकिन दोपहर एक बजे के बाद मतदान का प्रतिशत कुछ हद तक सुधरा, जो शाम 5 बजे 52 प्रतिशत के आस-पास जाकर रुका. इससे प्रत्याशियों ने भी राहत की सांस ली.

Also Read: UP Nikay Chunav 2023 Live: यूपी के 37 जिलों में प्रथम चरण का निकाय चुनाव संपन्न, जानें कितने प्रतिशत हुआ मतदान
undefined

राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले दो घंटे में मतदान का प्रतिशत जारी किया

undefined

11 बजे तक धीमी रही मतदान की रफ्तार

undefined

01 बजे के बाद बढ़ा मतदान का प्रतिशत

undefined

मतदाता निकले बाहर लेकिन लखनऊ निवासी रहे फिसड्डी

undefined

शाम को दिखा मतदाताओं का उत्साह

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola