ePaper

UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी ने गोरखपुर में डाला वोट, तस्वीरों में देखें- एक झलक

Updated at : 04 May 2023 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी ने गोरखपुर में डाला वोट, तस्वीरों में देखें- एक झलक

UP Nikay Chunav 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलग अंदाज में नजर आए. गोरखपुर में अपने बूथ पर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वोट देने के बाद सीएम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और जलपान किया. सीएम नगर चुनाव में अपने बूथ के पहले मतदाता बने.

विज्ञापन
undefined

यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण का जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दिन गोरखपुर में बूथ पर सुबह पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

undefined

सीएम योगी ने वार्ड नंबर 78 पुराना गोरखपुर स्थित नगर क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ (कन्या)  बूथ संख्या 797 पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

undefined

मुख्यमंत्री योगी ने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद विक्ट्री बनाकर अपनी खुशी जाहिर की. तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में सीएम बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

undefined

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार के दिन अलग अंदाज में नजर आए. गोरखपुर में अपने बूथ पर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 

undefined

वोट देने के बाद सीएम गोरखनाथ मंदिर पहुंच और जलपान किया. सीएम नगर चुनाव में अपने बूथ के पहले मतदाता बने. प्रदेश में 4.32 करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं.

undefined

जनता नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ और सुंदर बनाने के लिए मतदान करेगी. सीएम योगी ने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे.

undefined

मतदान हमारा कर्तव्य है जिसका बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए. इसलिए मेरी प्रदेश के मतदाताओं से अपील है कि मतदान अवश्य करें.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola