यूपी निकाय चुनाव: द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए झांसी शहर के मतदाता, जानें कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

UP Nikay Chunav 2023: प्रदेश में झांसी नगर निगम में भी मतदाताओं में ज्यादा जोश देखने को नहीं मिला. शहर में मतदाता धीमी गति से बाहर निकले और शाम पांच बजे तक 47.19 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ.
UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण में झांसी नगर निगम में 47.19 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ. बुंदेलों की धरती में सुबह मतदान की शुरुआत धीमी रही, इसके बाद धीरे धीरे इसमें तेजी देखने को मिली. हालांकि फिर भी शहरी मतदाता द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए.
झांसी नगर निगम में सुबह 9 बजे तक 6.3 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे तक 14.94 प्रतिशत, अपराह्न 1 बजे तक 26.27, 3 बजे तक 35.48 प्रतिशत, शाम 5 बजे तक 43.25 प्रतिशत और शाम 6 बजे तक 47.19 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ.
निकाय चुनाव में झांसी मेयर सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. हालांकि नतीजे घोषित होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. भाजपा ने यहां से पूर्व राज्य मंत्री बिहारी लाल आर्य और समाजवादी पार्टी ने सतीश जकारिया को टिकट दिया. वहीं कांग्रेस ने अरविंद कुमार और बसपा ने भगवन दास फुले को उम्मीदवार बनाया.
वर्ष 2017 में झांसी में भाजपा प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल ने बसपा के ब्रजेंद्र व्यास को 16074 वोटों से शिकस्त दी थी. भाजपा उम्मीदवार को 76757, बीएसपी उम्मीदवार को 60683, कांग्रेस उम्मीदवार को 36283 और सपा उम्मीदवार को 9654 को वोट मिले थे. खास बात है कि 2017 में कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ मैदान में थे. उन्होंने माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया था. लेकिन, वह मुख्य मुकाबले तक में नहीं आ सके थे.
Also Read: UP Nagar Nikay Chunav 2023 Live: प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन अलर्ट, हटवाए होर्डिंग-बैनर
झांसी जनपद में तेरह नगर निकायों के मेयर व अध्यक्षों के पदों पर गुरुवार को निर्वाचन संपन्न हुआ. इनमें नगर निगम की एक, नगर पालिका की पांच और नगर पंचायत की सात सीटें हैं. झांसी नगर निगम की बात करें तो यहां कुल 60 वार्ड हैं. झांसी नगर निगम के अलावा जनपद में नगर पालिका बरुआसागर, नगर पालिका चिरगांव, नगर पालिका समथर, नगर पालिका मऊरानीपुर, नगर पालिका गुरसराय, नगर पंचायत बड़ागांव और नगर पंचायत मोठ में मतदान संपन्न हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




