Live Updates

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Live: प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन अलर्ट, हटवाए होर्डिंग-बैनर

Updated:
विज्ञापन

UP Nagar Nikay Chunav Dates 2023: उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की तारीख तय कर दी गयी है. यूपी निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस कर जानकारी दी है. जिसमें निर्वाचन आयोग ने दो चरण में नगर निकाय चुनाव कराने का ऐलान किया है. चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया. यूपी में 2 चरणों में निकाय चुनाव कराए जाएंगे. नगर निकाय चुनाव का तारीख का ऐलान आधिकारीक रूप से कर दिया गया. 4 मई और 11 मई को मतदान होगा. 13 मई को निकाय चुनाव की मतगणना होगी. प्रथम चरण में 9 मंडलों में मतदान होगा.

विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है. डीएम-एसएसपी ने पार्टियों के होर्डिंग और बैनर हटवाए. एटा में 498 बैड एलिमेंट चिन्हित किए गए हैं.

नगर पालिका के 199 अध्यक्षों का चुनाव बैलेट से होगा

नगर पालिका के 199 अध्यक्षों का चुनाव बैलेट से होगा. नगर पालिका के 5327 सदस्यों का बैलेट से चुनाव होगा. वहीं नगर पंचायत के 544 अध्यक्ष का चुनाव बैलेट से होगा. नगर पंचायत 7178 सदस्यों का चुनाव बैलेट से होगा. 760 नगरीय निकाय में 14684 पदों पर निर्वाचन होगा.

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Live: प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन अलर्ट, हटवाए होर्डिंग-बैनर

चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना 

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Live: प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन अलर्ट, हटवाए होर्डिंग-बैनर
UP Nagar Nikay Chunav 2023 Live: प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन अलर्ट, हटवाए होर्डिंग-बैनर
UP Nagar Nikay Chunav 2023 Live: प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन अलर्ट, हटवाए होर्डिंग-बैनर

निकाय चुनाव तक तबादलों पर रहेगी रोक

यूपी में 4 मई और 11 मई को मतदान नगर निकाय का मतदान होगा. चुनाव आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी है. निकाय चुनाव तक तबादलों पर रोक रहेगी. वहीं पहले चरण में 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन जमा होंगे. दूसरे चरण में 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन जमा किये जाएंगे. पहले चरण में 20 अप्रैल को नाम वापसी होगी. वहीं दूसरे चरण में 27 अप्रैल को नाम वापसी होगी.

लखनऊ में 4 मई को पार्षद का होगा मतदान

लखनऊ. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख की घोषण कर दी है. उत्तर प्रदेश में 14,684 पदों पर चुनाव होगा. जिसमें 17 महापौर, 1420 पार्षद के चुनाव EVM से कराएं जाएंगे. प्रदेश के 760 नगरीय निकाय में 14684 पदों पर निर्वाचन होगा. लखनऊ में 4 मई को पार्षद का मतदान होगा और 13 को काउंटिंग होगी.

महापौर और पार्षद के चुनाव  EVM से होंगे, बाकी पदों पर बैलट पेपर से

लखनऊ. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख की घोषण कर दी है. उत्तर प्रदेश में 14,684 पदों पर चुनाव होगा. जिसमें 17 महापौर, 1420 पार्षद के चुनाव EVM से कराएं जाएंगे. वहीं उत्तर प्रदेश में बाकी पदों पर बैलट पेपर से मतदान होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola