ePaper

संपत्ति खरीद में महिलाओं को बढ़ावा, स्टांप शुल्क में मिलेगी 1 फीसदी छूट, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान

Updated at : 10 May 2025 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
cm yogi adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि राज्य में एक करोड़ रुपये तक की संपत्तियों के पंजीकरण पर महिलाओं को स्टांप शुल्क में 1 फीसदी की छूट दी जाए. यह निर्णय स्टांप एवं पंजीकरण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, जिससे महिलाओं को संपत्ति खरीदने में आर्थिक राहत मिलेगी.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि राज्य में एक करोड़ रुपये तक की संपत्तियों के पंजीकरण पर महिलाओं को स्टांप शुल्क में 1 फीसदी की छूट दी जाए. यह निर्णय स्टांप एवं पंजीकरण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, जिससे महिलाओं को संपत्ति खरीदने में आर्थिक राहत मिलेगी. इस योजना से राज्य की लाखों महिलाएं सीधे तौर पर लाभान्वित होंगी और उन्हें अपने नाम पर संपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.

10 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए किया गया

अधिकारिक बयान में बताया गया है कि पहले यह छूट केवल 10 लाख रुपये तक की संपत्तियों पर लागू थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये तक कर दिया गया है. इस फैसले से महिलाओं को संपत्ति खरीदने के लिए और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा और उम्मीद है कि इसके परिणामस्वरूप उनके नाम पर संपत्ति का पंजीकरण भी बढ़ेगा. यह निर्णय महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम और सकारात्मक कदम साबित होगा.

यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला; फर्जी प्रमाणपत्रों से ली गई नौकरियां, जांच में खुलासा

यह भी पढ़ें- सबमरीन से स्पेसक्राफ्ट तक, लखनऊ बनेगा भारत की सैन्य तकनीक का नया केंद्र

पंजीकरण के लिए लिया जाएगा 5 हजार रुपए

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि पुश्तैनी संपत्तियों के बंटवारे और पंजीकरण पर अधिकतम 5,000 रुपये का शुल्क लिया जाए. इस फैसले से परिवारों में संपत्ति से जुड़े विवादों और कानूनी समस्याओं को सुलझाने में आसानी होगी और संपत्ति के मामलों को हल करना पहले से कहीं अधिक सरल हो जाएगा.

दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजीकरण व्यवस्था को ज्यादा सरल और पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री से पूर्व दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए और सभी क्षेत्रों में सर्कल रेट की समानता सुनिश्चित की जाए. साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रजिस्ट्री कार्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाए और पंजीकरण से जुड़ी सभी सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएं, जिससे आम जनता को अधिक सुविधा मिल सके. इस पहल से न केवल महिलाओं की संपत्ति में भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि पारिवारिक संपत्ति विवाद भी घटेंगे और रियल एस्टेट क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी.

यह भी पढ़ें- भारत-पाक तनाव के बीच यूपी अलर्ट मोड पर, ड्रोन उड़ाने पर लगी रोक

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola