ePaper

UP Heavy Rain Alert: यूपी में फिर बिगड़ेगा मौसम, छह जिलों में आफत की बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, रहें सतर्क

Updated at : 12 Sep 2023 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
UP Heavy Rain Alert: यूपी में फिर बिगड़ेगा मौसम, छह जिलों में आफत की बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, रहें सतर्क

UP Heavy Rain Alert: यूपी में भारी बारिश के बाद एक बार फिर मौसम का इसी तरह का अंदाज देखने को मिल सकता है. प्रदेश में मानसून की ताजा ​गतिविधियों को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. इसके मुताबिक देश में अगले तीन-चार दिनों में कई जगह भारी बारिश की संभावना है. इनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है.

विज्ञापन
undefined

उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में मंगलवार को रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने छह जनपदों भारी बारिश का अंदेशा जताते हुए अलर्ट जारी किया है. मंगलवार रात से लेकर बुधवार तक बारिश की गतिविधियों से मौसम प्रभावित होने के आसार हैं.

undefined

राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक बहराइच और बाराबंकी के कुछ इलाकों में 250 मिमी बारिश हुई है. वहीं अब पूर्वांचल में बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

undefined

लखनऊ में मंगलवार को फील्ड पर उतरने के बाद मेयर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को भी निचले इलाकों में हुए जलभराव की स्थिति की जानकारी ली और पंपों के जरिए जल निकासी के निर्देश दिए.

undefined

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद आलाधिकारियों ने मंगलवार को भी जलजमाव वाले इलाकों की स्थिति की जानकारी ली. यूपी में आफत की इस बारिश से जानमाल का भी नुकसान हुआ है. प्रदेश में 23 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

undefined

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी और गोंडा के लिए भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. इसके साथ ही चार जनपदों हरदोई, लखनऊ, सिद्धार्थनगर और बस्ती के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

undefined

वहीं गोंडा में सुबह मौसम साफ रहने के बाद मंगलवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे से बारिश हुई. इससे पहले रात में हुई बरसात से निचले इलाकों में पानी भर गया था. जिला चिकित्सालय परिसर में भी पानी भरा हुआ है. इसके मद्देनजर गोंडा में मंगलवार को सभी स्कूल कॉलेज बंद रहे.

undefined

बाराबंकी जनपद में भारी बारिश के कारण शहर के कई मोहल्ले टापू बन गए. अधिकारियों ने बताया कि राहत व बचाव के लिए पहुंचे एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल एसडीआरएफ के दल जलभराव वाले इलाकों से अब तक 500 लोगों को बाहर निकाल चुके हैं.

undefined

अयोध्या मंडल के आयुक्त सौरभ दयाल ने प्रभावित मोहल्लों का निरीक्षण करने के बाद बताया कि शहरी क्षेत्र के 10 से ज्यादा मोहल्ले बरसात के पानी में डूब गए हैं. एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की 12 नौकाएं इस समय जलजमाव से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में लगी हैं और लोगों को बाहर निकाल रही हैं.

undefined

राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक पिछले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के सात जनपदों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है और 10 अन्य जिलों में 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है. इसके अलाव दो जनपदों बहराइच और बाराबंकी के कुछ हिस्सों में 250 मिमी से अधिक बारिश हुई है.

undefined

राहत आयुक्त कार्यालय में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र 24 घंटे चालू है. इसके साथ ही आम लोगों के लिए टोल फ्री नंबर भी है. राहत कार्यों के लिए जिलों को पहले ही धन आवंटित किया जा चुका है.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola