UP Corona Update: यूपी में कोरोना की तीसरी लहर का कहर, शनिवार को मिले 15 हजार से ज्यादा मरीज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jan 2022 6:13 PM
Covid-19 third wave in UP: यूपी में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 15,795 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 5031 लोग ठीक हुए. शुक्रवार को 2,58,904 सैम्पल की जांच की गयी.
Covid-19 third wave in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के चलते संक्रमण के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. शनिवार को 15 हजार 795 नए मामले सामने आए जबकि 5031 लोग ठीक हुए. शुक्रवार को कुल 2 लाख 58 हजार 904 सैंपलों की जांच की गई, जिसके बाद अब तक प्रदेश में कुल 9 करोड़ 60 लाख 63 हजार 472 सैंपल की जांच गई. यह जानकारी अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी.
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 16,98,873 मरीज कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 95,148 एक्टिव मामले है. उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. शुक्रवार को एक दिन में कुल 24,77,688 डोज दी गयी.
Also Read: UP Corona Update: यूपी में कोरोना के मिले 16016 नए मरीज, एक्टिव मामलों की संख्या 84 हजार के पार
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक 13,63,37,212 लोंगों को पहली डोज दी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 92.50 प्रतिशत है. दूसरी डोज 8,45,03,536 लोगों को लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 57.32 प्रतिशत है. अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 22,08,70,748 डोज दी जा चुकी है.
Also Read: UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 13681 नए मामले
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 47,25,939 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 33.72 प्रतिशत है. अब तक 3,30,142 प्रीकॉशन डोज दी गयी है.
अपर मुख्य सचिव ने लोगों से अपील की कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवा लें. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










