UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 13681 नए मामले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jan 2022 6:55 PM
UP Corona Update: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घण्टों में 700 लोग जबकि अब तक 16,90,226 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 57,355 एक्टिव मामले हैं.
UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में कुल 2,39,771 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 13,681 नये मामले आये हैं. प्रदेश में अब तक कुल 9,52,98,148 सैम्पल की जांच की गयी हैं. मंगलवार को विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,46,005 सैम्पल भेजे गये हैं. यह जानकारी अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी.
उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 700 लोग जबकि अब तक 16,90,226 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 57,355 एक्टिव मामले हैं.
Also Read: UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मिले 11,089 कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 44 हजार के पार
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में कुल 21,18,054 डोज दी गयी है. इसके साथ ही, 18 वर्ष से अधिक आयु के 13,37,28,003 लोंगों को पहली डोज दी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 90.71 प्रतिशत है. दूसरी डोज 8,09,39,371 लोगों को लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 54.90 प्रतिशत है.
Also Read: UP Corona Update Live: तीसरी लहर के बीच कानपुर में कोरोना से पहली मौत
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,46,67,374 डोज दी जा चुकी है. उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 34,25,659 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 24.44 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि अब तक 1,29,844 प्रीकॉशन डोज दी गयी है.
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये. जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर लें. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे.
Also Read: सपा नेता ने 11 मार्च को बुक कराया सीएम योगी का गोरखपुर का टिकट, कहा- संभाल कर रखिए, क्योंकि भाजपा…
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










