Live Updates

UP Corona Update Live: तीसरी लहर के बीच कानपुर में कोरोना से पहली मौत

Updated:
विज्ञापन

UP Corona Update Live: यूपी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. मंगलवार, 11 जनवरी 2022 को कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ…

विज्ञापन

तीसरी लहर में कोरोना से पहली मौत

तीसरी लहर के बीच कानपुर में सोमवार को पहले कोरोना संक्रमित मरीज की मौत रिपोर्ट की गई है. संक्रमित महिला 9 माह की गर्भवती थी महिला के ह्रदय के वॉल्व खराब थे. हैलट के जच्चा बच्चा अस्पताल में उसका प्रसव होना था, लेकिन ऑपरेशन से पहले जांच कराने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद तबियत बिगड़ी और मौत हो गई.

सरकारी कार्यालयों में 50% क्षमता के साथ काम शुरू

लखनऊ के सरकारी कार्यालयों में 50% क्षमता के साथ काम शुरू हो चुका है. मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के निर्देश के बाद सरकारी कार्यालय काम शुरू हो गया है. साथ ही कोरोना गाइडलाइन का भी सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं

अलीगढ़ में 158 नए मामलों की पुष्टि

अलीगढ़ में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है. कोरोना संक्रमितों की संख्या में हर रोज़ 100 से अधिक का इजाफा हो रहा है. सोमवार को पिछले 10 दिनों में सबसे ज्यादा 158 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. 10 दिनों में 621 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. अब अलीगढ़ में 610 सक्रिय कोरोना रोगी हैं.

यूपी में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर 275

देश में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यूपी में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर 275 हो गई है. देश में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या में UP छठे नंबर पर आ गया है.

गोंडा जिला न्यायालय 2 दिन के लिए बंद

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गोंडा जिला न्यायालय 2 दिन के लिए बंद रहेगा. दरअसल, कोर्ट के 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. डीजे का आदेश बाद कोर्ट को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है. जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 67 हो गई है.

15 जनवरी तक किशोरों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य

कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए यूपी में 72 हजार निगरानी समितियां सक्रिय रूप से स्क्रीनिंग का कार्य कर रहीं हैं. जोकि डोर-टू-डोर जाकर कोरोना के संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर रहीं, कोविड की मेडिसिन किट उपलब्ध करा रहीं हैं. आगामी 15 जनवरी तक 15 से 17 वर्ष के सभी किशोरों का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य है. जिन लोगों ने अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं ली, उनकी सूची बनाकर आई.सी.सी.सी. के माध्यम से उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola