ePaper

UP Chunav 2022: अंतिम चरण में योगी सरकार के सात मंत्रियों की परीक्षा, 75 महिलाएं भी मैदान में डटीं...

Updated at : 05 Mar 2022 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: अंतिम चरण में योगी सरकार के सात मंत्रियों की परीक्षा, 75 महिलाएं भी मैदान में डटीं...

सातवें चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होनी है. इस चरण में कुल 613 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता करेंगे. अगर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो बीजेपी ने सबसे ज्यादा 29 सीटें जीती थी.

विज्ञापन

UP Chunav Seventh Phase Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है. इसको लेकर चुनाव प्रचार शनिवार की शाम 6 बजे थम गया. सातवें चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होनी है. इस चरण में कुल 613 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता करेंगे. अगर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो बीजेपी ने सबसे ज्यादा 29 सीटें जीती थी. वहीं, सपा ने 11, बसपा ने 6, अपना दल (एस) ने 4, सुभासपा ने 3 और निषाद पार्टी को 1 सीट पर जीत मिली थी.

योगी सरकार के सात मंत्रियों की परीक्षा…

सातवें और अंतिम चरण में योगी सरकार के सात मंत्रियों के भाग्य का फैसला होना है. दारा सिंह चौहान ने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था और सपा के टिकट पर मऊ जिले की घोसी सीट से मैदान में हैं. कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर वाराणसी की शिवपुर, स्वतंत्र प्रभार के पर्यटन राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल वाराणसी उत्तर, आवास और शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश यादव जौनपुर, ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल मिर्जापुर जिले की मड़िहान, संगीता बलवंत गाजीपुर जिले की सदर और संजीव गोंड सोनभद्र जिले की ओबरा विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरे हैं.

613 में 213 प्रत्याशी 5वीं से 12वीं तक पढ़े…

सातवें चरण के प्रत्याशियों की शिक्षा की बात करें तो कुल 613 में 214 ने पांचवी से 12वीं के बीच पढ़ाई की है. 346 कैंडिडेट्स ग्रेजुएट या उससे ज्यादा की पढ़ाई की है. 30 उम्मीदवारों को सिर्फ अक्षर ज्ञान है और 4 साक्षर भी नहीं हैं. सातवें चरण में 75 महिलाओं को टिकट दिया गया है. 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें इस बार दागी उम्मीदवारों में 8 फीसदी और करोड़पति उम्मीदवारों ने 9 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है.

साल 2017 के नतीजे और सातवां चरण

  • बीजेपी- 29 सीट

  • सपा- 11 सीट

  • बसपा- 6 सीट

  • अपना दल- 4 सीट

  • सुभासपा- 3 सीट

  • निषाद पार्टी- 1 सीट

Also Read: UP Chunav 2022: यूपी चुनाव के सातवें चरण में आजमगढ़ से गाजीपुर और वाराणसी तक मतदान, यहां पढ़ें समीकरण
सातवें चरण में इन 54 सीटों पर मतदान…

संख्या सीट संख्याविधानसभाजिला
1343अतरौलियाआजमगढ़
2344गोपालपुरआजमगढ़
3345सगड़ीआजमगढ़
4346मुबारकपूरआजमगढ़
5347आजमगढ़आजमगढ़
6348निजामाबादआजमगढ़
7349फूलपुर पवाई आजमगढ़
8350दीदारगंजआजमगढ़
9351लालगंज (सु)आजमगढ़
10352मेहनगर (सु)आजमगढ़
11353मधुबनमऊ
12354घोसीमऊ
13355मुहम्मदाबाद गोहना (सु)मऊ
14356मऊमऊ
15364बदलापुरजौनपुर
16365शाहगंजजौनपुर
17366जौनपुरजौनपुर
18367मल्हनीजौनपुर
19368मुंगरा बादशाहपुरजौनपुर
20369मछलीशहर (सु)जौनपुर
21370मड़ियाहूं जौनपुर
22371ज़फ़राबादजौनपुर
23372केराकत (सु)जौनपुर
24373जखनिया (सु)गाजीपुर
25374सैदपुर (सु)गाजीपुर
26375गाजीपुर सदरगाजीपुर
27376जंगीपुरगाजीपुर
28377जहूराबाद गाजीपुर
29378मोहम्मदाबादगाजीपुर
30379जमनियागाजीपुर
31380मुग़लसरायचंदौली
32381सकलडीहा चंदौली
33382सैयदराजाचंदौली
34383चकिया (सु)चंदौली
35384पिंडरावाराणसी
36385अजगरा (सु)वाराणसी
37386शिवपुरवाराणसी
38387रोहनियावाराणसी
39388वाराणसी उत्तर वाराणसी
40389वाराणसी दक्षिणवाराणसी
41390वाराणसी कैंटवाराणसी
42391सेवापुरीवाराणसी
43392भदोहीभदोही
44393ज्ञानपुरभदोही
45394औराई (सु)भदोही
46395छानबे (सु)मिर्जापुर
47396मिर्जापुरमिर्जापुर
48397मझवा मिर्जापुर
49398चुनारमिर्जापुर
50399मड़िहान मिर्जापुर
51400घोरावलसोनभद्र
52401रॉबर्ट्सगंजसोनभद्र
53402ओबरा (सु)सोनभद्र
54403दुद्धी (सु)सोनभद्र
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola