UP Chunav 2022: दातागंज विधानसभा सीट पर कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में बदायूं की दातागंज पर 58.20 प्रतिशत वोटिंग हुई है. पिछली बार 2017 में यहां 57.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के बदायूं की नौ विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी यानी सोमवार को मतदान हुआ. दातागंज सीट पर 58.20 प्रतिशत वोटिंग हुई. पिछली बार यहां 57.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. सीट का गठन 1957 के चुनाव में हुआ था. दातागंज विधानसभा क्षेत्र बदायूं जिले का एक हिस्सा है और आंवला (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. दातागंज में यातायात के लिए केवल सड़क मार्ग का ही विकल्प है. रेल से यात्रा के लिए दातागंज के लोगों को बदायूं रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है.
-
2017- राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया- भाजपा
-
2012, 2007- सिनोद कुमार शाक्य (दीपू)- बसपा
-
2002, 1996- प्रेमपाल सिंह यादव- सपा
-
1993, 1991- अविनाश कुमार सिंह- भाजपा
-
दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह पहली बार चुनाव जीते हैं. वो पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
-
यादव- 95 हजार
-
मुस्लिम- 85 हजार
-
शाक्य/मौर्य- 75 हजार
-
दलित- 57 हजार
-
मौर्य/शाक्य- 54 हजार
-
कश्यप- 25 हजार
-
ब्राह्मण- 11 हजार
-
कुल मतदाता- 4,06,578
-
पुरुष- 2,21,115
-
महिला- 1,85,432
-
थर्ड जेंडर- 31
-
सड़कों के साथ ही पेयजल और बिजली की समस्या है.
-
बेरोजगार युवाओं को दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










