UP Chunav 2022: आंवला विधानसभा सीट पर कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2022 3:16 PM

विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में बरेली की आंवला सीट पर 62.50 प्रतिशत वोटिंग हुई है. पिछली बार 2017 में यहां 60.89 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के बरेली की नौ विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी यानी सोमवार को मतदान हुआ. आंवला सीट पर 62.50 प्रतिशत वोटिंग हुई. पिछली बार यहां 60.89 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.यह देहात की विधानसभा है. इस विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1952 में हुआ था. 1996, 2002 के चुनाव में भाजपा के धर्मपाल सिंह ने जीत दर्ज की. 2007 में बसपा के टिकट पर पंडित आरके शर्मा ने जीत दर्ज की. इसके बाद 2012 और 2017 में फिर धर्मपाल सिंह ने जीत हासिल की.

आंवला सीट का सियासी इतिहास

  • 2017, 2012- धर्म पाल सिंह- भाजपा

  • 2007- राधा कृष्ण- बसपा

  • 2002, 1996- धर्म पाल सिंह- भाजपा

  • 1993- महिपाल सिंह यादव- सपा

  • 1991- श्‍याम बिहारी सिंह- भाजपा

  • 1989, 1985- श्याम बिहारी सिंह- भाजपा

आंवला सीट के मौजूदा विधायक

  • योगी सरकार बनने के बाद धर्मपाल सिंह को सिंचाई मंत्री बनाया गया था. बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 90 हजार

  • दलित- 65 हजार

  • किसान- 55 हजार

  • यादव- 33 हजार

  • ब्राह्मण- 21 हजार

  • मौर्य- 30 हजार

  • वैश्य- 7 हजार

  • कायस्थ- 4 हजार

आंवला विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,14,182

  • पुरुष- 169765

  • महिला- 1,44,407

  • थर्ड जेंडर- 10

आंवला सीट की जनता के मुद्दे

  • मूलभूत समस्याओं का अभाव

  • जिला बनाने की मांग अधूरी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola