UP Budget 2023: विधानसभा में दिखा सुरेश खन्ना का शायराना अंदाज, तारीफ में पढ़े कसीदे, कभी दिखाया आईना

UP Budget 2023: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट 2023 पेश करने के दौरान शायराना अंदाज में नजर आए. उन्होंने अपनी शायरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की तो कभी जोशीले अंदाज को जाहिर किया. वहीं विपक्ष को शायरी के जरिए आईना भी दिखाया.
UP Budget 2023: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में प्रदेश का 6.90 लाख करोड़ का बजट 2023 पेश किया. इस दौरान उनका हमेशा की तरह शायराना अंदाज दिखाई दिया. वित्त मंत्री ने अपने 1 घंटा 38 मिनट के बजट भाषण के दौरान सात बार अपनी बातों को शायरी के जरिए रखा. इस दौरान उनके बगल में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव भी मुस्कारते दिखे. वहीं कई बार सत्तापक्ष ने मेज थपथपाकर वित्त मंत्री की बातों और शायरी का स्वागत किया.
सुधर गई कानून-व्यवस्था उद्योगों की अलख जगी,
यूपी बना ग्रोध का इंजन, यह सब पहली दफा समझ
फकत किनारे बैठे बैठे हैं लहरों से मत सवाल कर
डूब के खुद गहरे पानी में पानी का फलसफा समझ
श्रम के जल से रहा सदा सिंचती है
गति मशाल आंधी में हंसती है
छालों से ही श्रृंगार पथिक का होता है
वो विपरीत परिस्थितियों में चलने के आदी हैं
मंदिर की मांग लहू से ही सजती है
मंजिले लाख कठिन आएं
गुजर जाऊंगा हार के बैठूंगा तो मर जाऊंगा
लाख रोकें ये अंधेरे
मेरा रास्ता लेकिन मैं जिधर जाऊंगा रोशनी ले जाऊंगा
हमारे पंखों पर कौन विराम लगा सकता है
जब हमें नियति से उड़ने का वरदान मिला
इस चमन को कभी सहरा नहीं होने दूंगा
मर मिटूंगा मगर ऐसा नहीं होने दूंगा
जब तलक भी मेरे पलकों पर दिए हैं रोशन
अपनी नगरी में अंधेरा नहीं होने दूंगा
मैं पंछी तूफानों में राह बनाता
मेरा राजनीति से केवल इतना नाता
तुम मुझे रोकते हो अवरोध बिछाकर
मैं उसे हटाकर आगे बढ़ता जाता
Also Read: UP Budget Highlights: योगी सरकार ने पेश किया भारी-भरकम बजट, 6.90 लाख करोड़ से प्रदेश के विकास को मिलेगी गति
हमने तो समंदर के रुख बदले हैं
मोदी-योगी ने सोचने के सलीके बदले हैं
आप कहते थे कुछ नहीं होगा
हमने आपके भी सोचने के तरीके बदले हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




