UP Breaking News Live : बरेली में बैंक मैनेजर ग्राहक से बोला, मेरे बाप डीएम, तुझे BANK में ही गड़वा दूंगा, FIR
UP Breaking News Live Updates in Hindi: बलिया में नरही क्षेत्र के फिरोजपुर में निर्माणाधीन मगई पुल का स्लैब धराशायी हो गया. घटना की सूचना मिलने पर सेतु निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. बता दें कि 8.25 करोड़ लागत से इस पुल का निर्माण कार्य हो रहा है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
बरेली की बैंक का मैनेजर ग्राहक से बोला, मेरे बाप डीएम, तुझे BANK में ही गड़वा दूंगा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर…
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली की नगर पालिका फरीदपुर में स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक के मैनेजर पर एक ग्राहक ने अभद्रता का आरोप लगाया है.ग्राहक का कहना है कि वह अपनी बीमार मां, और बेटी की दवा के लिए बैंक में रुपये निकालने गया था.मगर, युवक को बैंक मैनेजर ने धमकी दे डाली.आरोप है कि बैंक मैनेजर ने धमकाते हुए कहा कि मेरे पिता डीएम हैं, तुझे जान से मारकर बैंक के अंदर गड़वा दूंगा.युवक के साथ गाली-गलौज, और अभद्रता की.इसके बाद फरीदपुर पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.बरेली देहात के फरीदपुर थाना क्षेत्र के सुखदेवपुर गांव निवासी हरनाम सिंह ने बताया कि उनका बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक स्टेशन रोड भरतपुर में बचत खाता है. उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि मां फूलवती देवी बीमार हैं.उनकी बेटी रेखा का लीवर खराब है, और दूसरी बेटी किरन देवी को वायरल बुखार आ रहा है. मां, और बेटियों की दवा के लिए सोमवार को बैंक से 20 हजार रुपये निकालने गया था.बैंक से रुपये निकालने को फार्म भरकर बैंक मैनेजर को दिया.आरोप है कि बैंक के मैनेजर ने उन्हें गालियां देते हुए अभद्र व्यवहार किया.बोले, मेरे पिता डीएम हैं, जान से मारकर बैंक के अंदर दफन करवा दूंगा.
घर में तीन लाइसेंस, कहीं भी गोली मरवा दूंगा
पीड़ित ने आरोप लगाया कि कैशियर ने मदद करने की कोशिश की थी. मगर, मैनेजर ने कैशियर से भी अभद्र व्यवहार किया.उन्होंने मुझे धमकी दी कि हमारे घर में तीन लाइसेंस हैं.तुझे कहीं भी गोली मरवा दूंगा.इस मामले में फरीदपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर के खिलाफ धारा 504 और 506 में एफआईआर दर्ज की है.कोतवाली के सब इंस्पेक्टर सुनील भारद्वाज को मामले की जांच दी गई है।उन्होंने आरोपी बैंक मैनेजर से फोन पर मामले की जानकारी की. इसके साथ ही पीड़ित के बयान लिए हैं.
CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल अपराह्न चार बजे लोकभवन में होगी !
अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे रिहा होंगे, CWC ने जारी किया आदेश
अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे बाल गृह से रिहा कर दिए गए हैं. CWC के आदेश पर रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया गया है. दस अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई है. अहजम और आबान को लेकर अतीक अहमद की बहन ने कोर्ट में याचिका दाखिल की हुई है.
बरेली के कुतुबखाना मार्केट के दुकानदारों का टूटा सब्र, फड़ ठेले वालों के विरोध में दुकानें बंद कर धरने पर बैठे
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली के कुतुबखाना मार्केट के दुकानदार का सब्र सोमवार शाम टूट गया.कुतुबखाना मार्केट के दुकानदार फड़ ठेले वालों के विरोध में दुकानें बंद कर धरने पर बैठ गए.उनको मनाने की कवायद चल रही है.
सुल्तानपुर के चर्चित डॉ घनश्याम तिवारी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अजय नारायण को गिरफ्तार
सुल्तानपुर के चर्चित डॉ घनश्याम तिवारी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अजय नारायण को गिरफ्तार कर लिया गया है. अजय नारायण का ड्राइवर दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर की भी भूमिका सहअभियुक्त के रूप में पाई है. 23 सितंबर को डॉक्टर की हत्या कर दी गई थी. अजय नारायण के ऊपर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था.
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने 5 राज्यों में निष्पक्ष चुनाव की मांग की
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने 5 राज्यों में चुनावों की घोषणा का स्वागत किया है. हालांकि निष्पक्ष चुनाव की मांग की है. ट्वीट किया है कि ‘सरकारी मशीनरी, धनबल का दुरुपयोग रोकना चुनौती’है. चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, स्वतंत्र होने चाहिए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए