UP Breaking News Live :यूपी के संभल में बाइक सवार तीन भाइयों को अज्ञात वाहन ने कुचला, सभी मौत, जाम लगाया

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: कानपुर में गोविंद नगर के दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टोस्ट फैक्ट्री और केमिकल की दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई. टोस्ट फैक्ट्री की आग ने केमिकल फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

यूपी के संभल में बाइक सवार तीन भाइयों को अज्ञात वाहन ने कुचला, सभी मौत, जाम लगाया

अखिलेश यादव ने प्रदर्शनकारी दिव्यांगों के साथ दुर्व्यवहार पर सरकार को घेरा

लखनऊ के पुनर्वास विवि के प्रदर्शनकारी दिव्यांगों के साथ प्रशासन द्वारा दुर्व्यवहार बेहद निंदनीय है. जिनका दिवस, उन्हीं की उपेक्षा शर्मनाक है. प्रदर्शनकारी दिव्यांगों की माँग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. ये भाजपा सरकार का अक्षम्य कृत्य है.

व्यापारी इश्तियाक अपहरण कांड में लखनऊ के हसनगंज इंस्पेक्टर निलंबित, दारोगा- सिपाही अरेस्ट

लखनऊ के थाना हसनगंज के इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है. हसनगंज अपहरणकांड में आरोपी दारोगा अनुराग द्विवेदी,सिपाही यूसुफ अरेस्ट कर लिए गए हैं. व्यापारी इश्तियाक को बंधक बनाकर 1.20 लाख की फिरौती मांगी थी. आजमगढ़ से अपहरण कर लखनऊ लाया गया था. अफसरों की फटकार के बाद 7 लोगों पर FIR दर्ज थी.

यूपी का कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह धनबाद जेल में मारा गया.

झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह के पति और कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का आरोपी यूपी का कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह धनबाद जेल में मारा गया. बंदियों के बीच हुए हिंसक झड़प में उसे सात गोली मारी गईं. धनबाद में खौफ का पर्याय था अंबेडकरनगर निवासी गैंगस्‍टर अमन सिंह, जेल में बैठकर रंगदारी के अलावा करवाता था सुपारी किलिंग. @uppstf ने मिर्जापुर जेल के बाहर से मई, 2021 में अमन सिंह को गिरफ्तार कर धनबाद पुलिस को सुपुर्द किया था.

कौशांबी में हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

कौशांबी में हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. हत्या में शामिल लकड़ी के डंडे को किया बरामद, करारी के बड़ी पवइया दरियाबाद के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया

तीन राज्यों में जीत पर सीएम योगी ने बधाई दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा है कि 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत सुशासन, सुरक्षा और विकास को समर्पित है. सभी कार्यकर्ताओं,प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई भी सीएम ने दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola