UP Breaking News Live : संत कबीर नगर, गोंडा महिला अस्पताल के सीएमएस हटाए
UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों के संचालन का समय एक अक्तूबर से बदल लाएगा. 30 सितंबर को रेलवे ट्रेनों के संचालन की नई समयसारिणी जारी करेगा. बरेली से होकर गुजरने वाली अप-डाउन लाइन की 182 ट्रेनों के आने-जाने के समय में पांच मिनट से लेकर एक घंटे तक का बदलाव होगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
संत कबीर नगर, गोंडा महिला अस्पताल के सीएमएस हटाए
जिला संयुक्त चिकित्सालय संत कबीर नगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय बस्ती बनाया गया है. यहां तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ भवनाथ पांडेय को जिला संयुक्त चिकित्सालय संत करीबर नगर में ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बना दिया गया है.
डॉ शालू महेश मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय गोण्डा के पद से हटाकर इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता की जिम्मेदारी दे दी गई है. डॉ रक्षा रानी चतुर्वेदी वरिष्ठ परामर्शदाता जिला संयुक्त चिकित्सालय संत कबीर नगर को मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय गोण्डा के पद पर भेजा गया है.
पांच सीएमओ सहित 12 मेडिकल आफिसरों का तबादला, देखें सूची
उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकरीबर नगर के चीफ मेडिकल आफिसर सहित 12 सीएमओ- संयुक्त निदेशक स्तर के मेडिकल अधिकारियों का तबादला कर दिया. कई सीएमओ को निदेशालय में तैनाती दी है तो कुछ को जिला में सीएमओ के पद पर काम करने का मौका मिला है.

सभी के लिए 26 जनवरी से खुल जाएंगे अयोध्या के राम मंदिर के पट
राम राम मंदिर के दर्शन 26 जनवरी से खुल जाएगा. मंदिर खुलने की यह जानकारी नृपेंद्र मिश्रा ने दी है. 22 से 24 जनवरी के बीच प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशेष अनुष्ठान किया जाएगा.
बीजेपी के लोग, झूठे किसानों की आय दोगुनी का वादा किया महंगाई दोगुनी हो गई : अखिलेश
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. बुधवार को रीवा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस (विधानसभा) चुनाव को देश का चुनाव समझें. आपका वोट आने वाले चुनाव में संदेश देगा. बीजेपी के लोग झूठे हैं, जो कहते हैं उसे पूरा नहीं करते. भाजपा ने वादा में कहा गया था कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी लेकिन महंगाई दोगुनी हो गई.
अजय राय ने बसपा के सांसद दानिश अली से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को बसपा के सांसद दानिश अली से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की. दानिश अली से हुई इस मुलाकात के राजनीति में नए मायने खोजे जा रहे हैं.
प्रयागराज में बमबाज हर्षित सोनकर गिरफ्तार, अतीक के वकील के घर पर की थी बमबाजी
माफिया डॉन अतीक अहमद से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बमबाज हर्षित सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे प्रयागराज की कर्नलगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसने अतीक के वकील के घर पर की बमबाजी की थी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए