UP Breaking News Live: बरेली में निकाय चुनाव की साजिश में कराया बवाल , पूर्व पार्षद समेत कई को भेजा जेल
UP Breaking News Live Updates in Hindi: वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर सर्वे के लिए ASI की 30 सदस्यीय टीम काशी विश्वनाथ धाम के चार नंबर गेट से एंट्री कर गई है. हिंदू पक्ष के लोग अंदर मौजूद हैं. मुस्लिम पक्ष का इंतजार किया जा रहा है. थोड़ी देर में ASI की टीम अपनी जांच शुरू कर देगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
आगरा में ‘ पेशाब कांड ‘ का मामला सामने आया, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश के आगरा में भी ‘ पेशाब कांड ‘ का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट के बाद एक व्यक्ति पेशाब करता नजर आ रहा है. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आदित्य नाम के युवक गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि वीडियो करीब 3 से 4 महीने पुराना है. पुलिस ने वीडियो का स्वत संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज कराया है.
बरेली में निकाय चुनाव की साजिश में कराया गया बवाल ? पूर्व पार्षद समेत कई को भेजा जेल,पथराव से पहले का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के बरेली को बार-बार सुलगाने की कोशिश की जा रही है.मगर, पुलिस की सक्रियता से कई बार बवाल टल गया, लेकिन रविवार को शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा के गुसाई गोटिया रिलायंस टावर के पास कांवड़ियों के जुलूस के दौरान बवाल हो गया था.हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से पथराव हुआ था.इसके साथ ही कोई घायल नहीं हुआ.मगर, इस बवाल के पीछे नगर निगम चुनाव की साजिश बताई जा रही है.पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के बीच बर्चस्व की जंग काफी समय से थी, लेकिन बताया जाता है कि कांवड़ के दौरान पार्षद पद के दावेदारों ने एक- दूसरे से बदला लेने के लिए यह बवाल कराया था.पुलिस ने सोमवार को पूर्व पार्षद उसमान अल्वी समेत कई को जेल भेज दिया है.
संत कबीर नगर के बालूशासन गांव में वायुसेना के विमान के दो ईंधन टैंक मिले
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के बालूशासन गांव में एक खेत में भारतीय वायुसेना के विमान के दो ईंधन टैंक जैसे दिखने वाले हिस्से मिले हैं. IAF का कहना है, “गोरखपुर से एक प्रशिक्षण मिशन के लिए एक लड़ाकू विमान उड़ाया गया था. विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण बाहरी सामान को उतारना पड़ा. इस प्रक्रिया में जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
चाइल्ड हेल्प लाइन सेंटर की सेवाएं होगी बंद, 31 अगस्त तक जारी रहेगा काम
अलीगढ़ – चाइल्ड लाइन सेंटर की सेवाएं बंद होने जा रही हैं. 31 मार्च तक यह सेंटर काम करेगा. वही इसके बाद शासन और जिला प्रशासन मिलकर नए नाम से यह सेवाएं संचालित करेंगे. चाइल्ड लाइन का टोल फ्री नंबर भी बदल जाएगा, हालांकि नया नंबर क्या होगा. इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है. लेकिन यह कहा जा रहा है कि पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 112 पर इसका मर्ज किया जा रहा है.
रोहिंग्या के खिलाफ एटीएस ने बड़ी कार्रवाई, अब तक 74 गिरफ्तार
रोहिंग्या के खिलाफ एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है. अब तक 74 लोगों को विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अभी कार्रवाई जारी है. नेशनल हाइवे के पास बसी झुग्गियों में मथुरा एटीएस ने तीन घंटे तक कार्रवाई की. इसके अलावा गाजियाबाद, हापुण में भी कार्रवाई होने की खबर है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए