ePaper
Live Updates

UP Breaking News Live : छात्र फैजान अंसारी का ISIS से संपर्क पर AMU में हलचल, डेटा किया जा रहा एकत्रित

Updated at : 20 Jul 2023 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking News Live : छात्र फैजान अंसारी का ISIS से संपर्क पर AMU में हलचल, डेटा किया जा रहा एकत्रित

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन रोजगार के तहत आज UPPSC के चयनित 700 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे. लखनऊ के लोकभवन में सुबह 11 बजे नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:51 PM. 20 Jul 239:51 PM. 20 Jul

अलीगढ़ – छात्र फैजान अंसारी का ISIS से संपर्क होने पर AMU में हलचल, फैजान अंसारी का डेटा किया जा रहा है एकत्र

अलीगढ़ – ISIS से संपर्क के मामले में फैजान अंसारी की गिरफ्तार के बाद एएमयू में हलचल है. फैजान अंसारी की डेटा तलाशा जा रहा है. एनआईए की मुताबित फैजान एएमयू का छात्र है और यहीं पढ़ने के दौरान ISIS से संपर्क में आया था. इस मामले में AMU प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि फैजान के बारे में जानकारी मिली है . उसका डेटा तलाशा जा रहा है. उन्होंने बताया कि फैजान अंसारी पुत्र फिरोज अंसारी, निवासी – लोहरदगा, झारखंड नाम से डेटा का मिलान किया जा रहा है . डॉक्टर वसीम अली ने बताया कि यहां का स्टूडेंट रहा है या नहीं रहा है. कब से कब तक यहां पढ़ा है. किस कोर्स में एडमिशन लिया है. इस बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है . प्रॉक्टर ने बताया कि अभी फैजान अंसारी के बारे में यूनिवर्सिटी से कोई डेटा उपलब्ध नहीं हो सका है.

9:51 PM. 20 Jul 239:51 PM. 20 Jul

बरेली के अस्पताल में उत्तराखंड के मेडिकल  स्टोर संचालक की मौत, हंगामा

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के किच्छा निवासी मोहम्मद फैजान (23 वर्ष) को रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया था. मेडिकल स्टोर संचालक मोहम्मद फैजान को शाम 6.30 बजे ऑपरेशन को ले जाया गया. ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाते ही फैजान की हालत बिगड़ गई. गुरुवार को फैजान की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया. हंगामा किया.अस्पताल में हंगामे की सूचना डॉक्टर ने पुलिस को दी.इसके बाद तुरंत पुलिस पहुंच गई.पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया.पुलिस ने डॉक्टर सतीश कुमार से पूछताछ की.इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को तहरीर दी है.इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी.

9:51 PM. 20 Jul 239:51 PM. 20 Jul

ओम प्रकाश राजभर ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

NDA में शामिल होने के बाद सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात. अक्टूबर में आज़मगढ़ में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली और आने वाले दिनों के कई और कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा. जानकारी के मुताबिक भर और राजभर जाति को जनुसूचित जनजाति में शामिल करने का प्रस्ताव जल्द दिल्ली जाएगा. इस मुलाकात के दौरान राजभर के साथ अरुण राजभर भी रहे मौजूद.

9:51 PM. 20 Jul 239:51 PM. 20 Jul

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने बिजली चोरी रोकने का दिया टॉस्क

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज द्वारा सुल्तानपुर और जौनपुर में विद्युत व्यवस्था बेहतर करने के लिए विद्युत निगमों के अधिकारियों के काम की समीक्षा की. राजस्व वसूली बढ़ाने, बिजली चोरी रोकने, उपभोक्ता सेवा को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए.

9:51 PM. 20 Jul 239:51 PM. 20 Jul

मेंदाता अस्पताल में कैंसर यूनिट का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मेंदाता अस्पताल में कैंसर यूनिट का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में हुए बदलाव की भी चर्चा की.

9:51 PM. 20 Jul 239:51 PM. 20 Jul

मंगेतर के साथ आए नोएडा के युवक की बरेली के होटल में मौत

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली की शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक होटल में नोएडा के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई.वह अपनी मंगेतर के साथ होटल में आया था.मगर, अचानक तबीयत बिगड़ गई.इससे मौत हो गई.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.इसके साथ ही जांच शुरू कर दी गई है.

4:32 PM. 20 Jul 234:32 PM. 20 Jul

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को जमानत

दिल्ली की एक अदालत ने पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को गुरुवार को नियमित जमानत दे दी। अदालत ने अपने आदेश में सिंह को 25,000 रुपये का जमानत बांड भरने को कहा और कहा कि उन्हें कड़ी शर्तों का सावधानीपूर्वक पालन करना होगा। सिंह, जिन पर छह महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न, मारपीट और पीछा करने का आरोप लगाया है, को मंगलवार को अदालत ने दो दिन की अंतरिम जमानत दे दी।

4:32 PM. 20 Jul 234:32 PM. 20 Jul

सुप्रीम कोर्ट ने केडीए को लगाई फटकार, आवंटियों को दे फ्लैट या हो हाजिर…

कानपुर के जाजमऊ की आशियाना कॉलोनी के आवंटियों ने 15 साल के बाद सुप्रीम कोर्ट से फ्लैट पर कब्जे की जंग को तो जीत लिया लेकिन कानपुर विकास प्राधिकरण का जिद्दीपन कायम है. अब राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग नई दिल्ली ने केडीए को सख्त आदेश दिया है कि दो माह में आवंटियों को कब्जा दें नहीं तो अफसरों को आयोग के सामने हाजिर होना पड़ेगा

2:54 PM. 20 Jul 232:54 PM. 20 Jul

जालौन में डिवाइडर से टकराकर युवक घायल, अस्पताल में हुई मौत

जालौन के नैनपुर शंकरपुर के बीच डिवाइडर से टकराकर युवक घायल हो गया. अस्पताल ले जाते वक्त युवक की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है.

2:54 PM. 20 Jul 232:54 PM. 20 Jul

कानपुर देहात में किशोरी का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव

कानपुर देहात में थाना मंगलपुर क्षेत्र के गजराजगंज में किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है.

2:54 PM. 20 Jul 232:54 PM. 20 Jul

दिल्ली के कोर्ट में सांसद बृजभूषण सिंह की ज़मानत याचिका पर आज सुनवाई होगी

दिल्ली के राउज़ एवेन्यु कोर्ट में महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की ज़मानत याचिका पर आज सुनवाई होगी. जानकारी के मुताबिक कोर्ट ज़मानत याचिका पर दोपहर 12.30 बजे नियमित जमानत पर सुनवाई होगी. आपको बता दें कि भाजपा सांसद को कोर्ट ने दो दिन पहले अंतरिम जमानत दी थी, चार्जशीट पर संज्ञान लेकर कोर्ट सुनवाई कर रहा.

2:54 PM. 20 Jul 232:54 PM. 20 Jul

लखनऊ में तेल की दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर

लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र के गणेशगंज स्थित तेल की दुकान में भीषण आग लग गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

2:54 PM. 20 Jul 232:54 PM. 20 Jul

गोरखपुर में बदमाशों ने पार्षद पुत्र को पीटकर किया घायल

गोरखपुर में धर्मशाला क्षेत्र के चौकी से कुछ दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने पार्षद के मिठाई की दुकान पर तोड़फोड़ कर दी. साथ ही पार्षद पुत्र को भी पीट- पीटकर घायल कर दिया. वहीं इसा घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है. धर्मशाला क्षेत्र के पार्षद छठी लाल गुप्ता ने मारपीट और दुकान के गल्ले से लूट करने का आरोप लगाया है.

2:54 PM. 20 Jul 232:54 PM. 20 Jul

सीएम योगी ने सियाचिन में शहीद सेना के कैप्टन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

2:54 PM. 20 Jul 232:54 PM. 20 Jul

ग्रेटर नोएडा में पुलिस की हुई लुटेरों से मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में रोजा गोल चक्कर पर पुलिस की 2 लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान दोनों गोली लग गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक लुटेरे भुवेंद्र और दीपक NCR में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है. पुलिस ने उनके पास से लूटे गए कुंडल, तमंचे और कारतूस बरामद किया है.

2:54 PM. 20 Jul 232:54 PM. 20 Jul

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की मुलाकात

2:54 PM. 20 Jul 232:54 PM. 20 Jul

मुगलसराय रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतिक्षालय में शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुगलसराय में यात्री प्रतिक्षालय में लगी रेलिंग से एक अधेड़ का शव लटकता मिला है. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग ने आत्महत्या की है. मृतक की पॉकेट में रेलवे टिकट और छोटी सी डायरी मिली है, जिसमें मोबाइल नंबर लिखा था. पुलिस ने मृतक के परिजनों से बात की है. इस आधार पर मृतक की पहचान झारखंड के पलामू निवासी मन्नू यादव (52) के रूप में हुई है. हालांकि मन्नू यहां कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी की जा रही है.

2:54 PM. 20 Jul 232:54 PM. 20 Jul

सीएम योगी ने ट्वीट कर बाराबंकी में हुए सड़क हादसे पर जताया दुख

2:54 PM. 20 Jul 232:54 PM. 20 Jul

कौशाम्बी में बदमाशों ने बाइक सवार दंपत्ति से की लूटपाट, एफआईआर दर्ज

कौशाम्बी के कड़ा धाम थाना के दारानगर ज्वाला देवी में बदमाशों ने बाइक से अस्पताल से घर जा रहे दंपत्ति से नगदी, मोबाइल, समेत जेवर लूट लिए. वही विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया. पीड़ित ने थाने में इस घटना की तहरीर दी है.

2:54 PM. 20 Jul 232:54 PM. 20 Jul

बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

बाराबंकी में जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहमदपुर टोल प्लाजा पर पुलिस की 20 हजार का ईनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गया. इस दौरान उसके पैर में गोली लगने से घायल हो गया. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक बदमाश रवि पर कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, चेकिंग के दौरान एक सिपाही को चाकू मारकर फरार चल रहा था. मुठभेड़ के दौरान उसके पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया गया है.

2:54 PM. 20 Jul 232:54 PM. 20 Jul

रामपुर में गड्ढे में नहाने गए पांच बच्चों की डूबकर मौत

6:27 AM. 20 Jul 236:27 AM. 20 Jul

सीएम योगी आज UPPSC के चयनित 700 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे

यूपी में मिशन रोजगार के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UPPSC के चयनित 700 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे. लखनऊ के लोकभवन में सुबह 11 बजे नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola