UP Breaking News Live: आगरा में बिना ड्राइवर के कंटेनर सड़क पर दौड़ा शराब के ठेके में जा घुसा

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: प्रयागराज में झूंसी का रेल अंडरपास 20 सितंबर से छह महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा. इस दौरान वाहनों का आवागमन बदले मार्ग से किया जाएगा. प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना के मद्देनजर रेलवे कई कार्य करा रहा है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

आगरा में बिना ड्राइवर के कंटेनर सड़क पर दौड़ा शराब के ठेके में जा घुसा

आगरा के ट्रांस यमुना थाने के टेड़ी बगिया में बिना ड्राइवर कंटेनर सड़क पर दौड़ा . कंटेनर कई खोखे और वाहन को क्षतिग्रस्त करता हुआ शराब के ठेके में जा घुसा कंटेनर. इस घटना में एक बच्ची घायल हो गई है. इलाज जारी है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भाजपा को 2024 में सकारात्मक परिणाम देगा महिला बिल :अपर्णा यादव

लोकसभा में पेश महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा है “मेरा मानना ​​है कि संसद में इस बिल के आने से देश की हर महिला खुश है. ये पीएम मोदी की दूरदर्शिता का सबूत है… ये पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक है…मुझे विश्वास है कि इससे कुछ न कुछ नतीजा निकलेगा” 2024 में सकारात्मक परिणाम…”

हरदोई में ज्वैलरी शॉप, क्लीनिक और मकान में एक साथ चोरी

हरदोई के थाना मल्लावा क्षेत्र में एक ज्वैलरी शॉप, क्लीनिक और मकान में एक साथ चोरी हो गई. चोर लाखों रुपये की ज्वैलरी ,सामान चोरी कर ले गए. चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं. पुलिस CCTV के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है.

गोरखपुर में वेतन का भुगतान ना होने से इलेक्ट्रिक बस चालक हड़ताल पर

गोरखपुर में वेतन का भुगतान ना होने से इलेक्ट्रिक बस चालकों ने मंगलवार को हड़ताल कर दी है. बस चालकों का कहना है की पिछले चार महीनों से उन्हें सेलरी नही मिली है. जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं.उनका कहना हैं कि वो लोग भूखमरी के कगार पर आ गए हैं.वो लोग अपने बच्चों का फीस और मकान का किराया नहीं दे पा रहें हैं.

उप्र : खेल-खेल में गले में फंदा लगने से बच��चे की मौत

जालौन में कोतवाली उरई क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में एक बच्चे की खेल-खेल में गले में फंदा लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी. कोतवाली उरई की काशीराम कॉलोनी के थाना प्रभारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि रविवार को खेमजंद का बेटा जयेश (13) अपने घर में अपनी छोटी बहन महक एवं आस्था के साथ खेल रहा था. उन्होंने बताया कि खेल खेल में जयेश ने आंखों में पट्टी बांधकर एक रस्सी का फंदा भी अपने गले में लगा लिया और रस्सी को खिड़की से बांध दिया और छोटी सी मेज पर बैठ गया. तभी अचानक मेज में किसी का धक्का लग गया और मेज नीचे गिर गई जिससे बच्चे के गले में लगा फंदा कस गया और उसकी मौत हो गई. थाना प्रभारी आरिफ ने बताया कि बच्चे की मां दृष्टिबाधित है और मां का कहना है कि अगर उसे दिखाई देता तो उसके बेटे की मृत्यु नहीं होती.

मथुरा में दो युवकों ने सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, गिरफ्तार

मथुरा जिले में दो युवकों ने सातवीं कक्षा की छात्रा से कथित रूप से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया, उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर पीड़िता से 20,000 रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी. नौहझील के थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामला क्षेत्र के एक गांव का है, जहां दो युवकों ने 28 अगस्त को सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक बालिका (13) को उस समय पकड़ लिया, जब वह देर शाम शौच के लिए जा रही थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola