UP Breaking News Live: पीएम मोदी 18 दिसंबर को हेलीकॉप्टर से करेंगे काशी भ्रमण

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: पीएम नरेंद्र मोदी रविवार 17 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. बाबतपुर एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वह विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

पीएम मोदी 18 दिसंबर को हेलीकॉप्टर से करेंगे काशी भ्रमण

पीएम नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को हेलीकॉप्टल से काशी भ्रमण करेंगे. सोमवार होने के कारण सड़क मार्ग से पीएम के मूवमेंट से बचा जा रहा है. रविवार को नमो घाट से कार्यक्रम खत्म् होने के बाद प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम के लिये बरेगा गेस्ट हाउस पहुंच गये थे.

पीएम मोदीने कहा कि काशी तमिल संगमम् यात्रा से लाखों लोग जुड़े

पीएम मोदी ने कहा कि काशी तमिल संगम शुरू होने के बाद से ही इस यात्रा में दिनों दिन लाखों लोग जुड़ते जा रहे हैं. विभिन्न मतों के धर्मगुरु स्टूडेंट तमाम कलाकार साहित्यकार शिल्पकार प्रोफेशनल्स कितने ही क्षेत्र के लोगों को इस संगम से आपसी संवाद और संपर्क का एक प्रभावी मंच मिला है. मुझे खुशी है संगम को सफल बनाने के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और आईआईटी मद्रास भी साथ आए हैं. आईटी मद्रास ने बनारस के हजारों स्टूडेंट्स को साइंस और मैथ में ऑनलाइन सपोर्ट देने के लिए विद्या शक्ति इनीशिएटिव शुरू किया है. एक वर्ष के भीतर हुए अनेक कार्य इस बात के प्रमाण हैं कि काशी और तमिलनाडु के रिश्ते भावनात्मक भी है और रचनात्मक भी हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी तमिल संगमम् एक्सप्रेस को दिखायी हरी झंडी, संबोधन शुरू

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर काशी तमिल संगमम् एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन कन्याकुमारी से वाराणसी तक चलेगी. इस मौके पर पीएम ने तमिल ग्रंथों के ब्रेल लिपि में अनुवादित संस्करण का विमोचन किया. उन्होंने इस मौके पर कहा कि आप इतनी बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर का सफर तय करके काशी आए हैं, काशी में आप सब अतिथि से ज्यादा मेरे परिवार के सदस्य के तौर पर हैं. मैं आप सभी का काशी तमिल संगम में स्वागत करता हूं. मेरे परिवारजनों तमिलनाडु से काशी आने का मतलब है महादेव के एक घर से उनके दूसरे घर आना. तमिलनाडु से काशी आने का मतलब है मदुरई मीनाक्षी के यहां से काशी विशालाक्षी के आना. इसलिए तमिलनाडु और काशी वासियों के बीच हृदय में जो प्रेम है जो संबंध है वह अलग भी है और आद्वितीय भी है. मुझे विश्वास है काशी के लोग आप सभी की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ रहे होंगे. आप जब यहां से जाएंगे तब बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद के साथ-साथ काशी का स्वाद काशी की संस्कृति और काशी की स्मृतियां भी ले जाएंगे. आज यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से टेक्नोलॉजी का नया प्रयोग भी हुआ है. यह एक नई शुरुआत हुई है और उम्मीद है कि इससे आप तक मेरे बात पहुंचाना और आसान हुआ है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी तमिल संगमम् 2.0 का उद्घाटन किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर काशी तमिल संगमम् का उद्घाटन किया. वह यहां कन्याकुमारी से बनारस के लिए काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे. 17 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले काशी तमिल संगमम 2.0 में तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के 1400 गणमान्य वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की यात्रा करेंगे. साथ ही तमिलनाडु और काशी की कला, संगीत, हथकरघा, हस्तशिल्प, व्यंजन एवं अन्य विशेष उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. काशी और तमिलनाडु की संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा. काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण में साहित्य, प्राचीन ग्रंथ, दर्शन, अध्यात्म, संगीत, नृत्य, नाटक, योग और आयुर्वेद पर व्याख्यान भी होंगे। इसके अलावा इनोवेशन, ट्रेड, नॉलेज एक्सचेंज, एडुटेक एवं नेक्स्ट जेन टेक्नोलॉजी पर सेमिनार भी आयोजित किये जाएंगे.

काशी तमिल संगमम् को संबोधित कर रहे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने काशी तमिल संगमम् में पहुंचे लोगों का वड़क्कम काशी वड़क्कम तमिलनाडु, हर हर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया. उन्होंने कहा काशी तमिल संगमम् मुरुगुनी महिना शुरू होता है. आज इस पवित्र घाट में काशी की नगरी में तमिल काशी संगमम् के दूसरे संकरण की शुरुआत हो रही है. 2022 में प्रधानमंत्री ने कहा था कि अमृत काल में हमारे संकल्प पूरे देश की एकता और संयुक्त के प्रयास से पूरा होगा. आज इस कार्यक्रम का दूसरा संस्करण शुरू हो रहा है.

काशी तमिल संगमम् कार्यक्रम में सिड श्रीराम के गायन का लुत्फ उठा रहे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी काशी तमिल संगमम् के उद्घाटन कार्यक्रम में सिड श्रीराम के गायत का लुत्फ उठा रहे हैं. नमो घाट पर आयोजित कार्यक्रम में वह कन्याकुमारी से वाराणसी की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola