Live Updates

UP Breaking News Live: केजीएमयू में स्टाफ नर्स से अभद्रता करने वाला वार्ड ब्वॉय बर्खास्त, एफआईआर

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी डा.आरके विश्वकर्मा का आज कार्यकाल पूरा हो रहा है. बुधवार को आरके विश्वकर्मा रिटायर हो जाएंगे. विजय कुमार को यूपी के नए DGP बनाए गए हैं. बता दें विजय कुमार 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

स्टाफ नर्स से अभद्रता करने वाला वार्ड ब्वॉय बर्खास्त

KGMU के लारी कॉर्डियोलॉजी में स्टाफ नर्स से अभद्रता करने वाले वार्ड ब्वॉय को बर्खास्त कर दिया गया है. स्टाफ नर्स ने शिकायत की थी कि वार्ड ब्वॉय उससे अभद्रता करता है, विरोध करने पर उसने मारपीट भी की. पीड़िता की शिकायत पर वार्ड ब्वॉय को नौकरी से निकाल दिया गया है. मामले की जांच के लिये कमेटी गठित की गई है. सेवा प्रदाता कंपनी पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है. आरोपित वार्ड ब्वॉय के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है.

राजकीय आईटीआई लखनऊ के रोजगार मेला में 527 अभ्यर्थियों का चयन

लखनऊ: राजकीय आईटीआई अलीगंज लखनऊ के अप्रेंटिसशिप मेला में 527 अभ्यर्थियों का चयन हुआ. शिशिक्षु/रोजगार मेले में लगभग 1100 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया. जिसमें से 527 अभ्यर्थियों को कंपनियों ने 11000 से 29000 रुपये प्रतिमाह के वेतन पर जाॅब के ऑफर दिये गये. शिवानी पंकज उपप्रधानाचार्य ने बताया कि जो अभ्यर्थी रोजगार से वंचित रह गये हैं, वो अभ्यर्थी 12 जून 2023 को संस्थान में प्रस्तावित वृहद रोजगार मेले में सम्मिलित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं.

कंपनी का 49.50 लाख रुपये लेकर फरार ड्राइवर पकड़ा गया

लखनऊ: इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का 49.50 लाख रुपये लेकर फरार होने वाले युवक राहुल शुक्ला को सरोजनी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राहुल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में ड्राइवर था. कंपनी के मालिक ने उसे यह रकम बैंक में जमा करने के लिये दी थी. लेकिन वह रुपये लेकर फरार हो गया. इस मामले में पुलिस कंपनी संचालकों ने हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी. बुधवार को राहुल को दो थैलों में रुपये लेकर भागने के प्रयास में पकड़ लिया गया. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के 49.50 लाख रुपये बरामद कर लिये हैं.

डीसीपी (दक्षिण)विनीत जायसवाल ने बताया कि राहुल कंपनी की कार को पार्किंग में छोड़कर भाग गया था. साथ ही उसने अपना मोबाइल भी बंदकर लिया था. राहुल ने पूछताछ में बताया कि उसे लगा था कि कंपनी मालिक ने जो रकम उसे दी है वह ब्लैक मनी है. यदि वह रुपये लेकर भाग जाएगा तो पुलिस में इसकी शिकायत नहीं होगी.

UP Breaking News Live: केजीएमयू में स्टाफ नर्स से अभद्रता करने वाला वार्ड ब्वॉय बर्खास्त, एफआईआर

अयोध्या: रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां शुरू, 7 दिन होंगे धार्मिक कार्यक्रम

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां शुरू कर दी है. ट्रस्ट के सदस्यों के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिये 10 सदस्यीय कमेटी बनेगी. सात दिन तक धार्मिक कार्यक्रम होंगे. प्राण प्रतिष्ठा के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया जाएगा.

लखनऊ में बिजली चोरी पकड़ने गये जेई का रॉड से सिर फोड़ा, सात टांके लगे

लखनऊ: राजधानी के आईआईएम रोड पर बिजली चोरी पकड़ने गयी टीम पर हमला बोल दिया. एक जेई के सिर पर रॉड मार दी. जिससे उनका सिर फट गया. बुरी तरह से घायल जेई को अस्पताल ले जाया गया. जहां उनके सिर में सात टांके लगाये गये हैं. इस हमले में कई अन्य कर्मचारियों को भी चोट आयी है.

यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार ने पदभार ग्रहण किया

उत्तर प्रदेश के नये कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने कार्यवाहक डीजीपी डा.आरके विश्वकर्मा से अपनी नयी जिम्मेदारी ग्रहण की. आरके विश्वकर्मा बुधवार को रिटायर कर गए. विजय कुमार 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola