UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, जानें कब होंगे एग्जाम

यूपी बोर्ड परीक्षा के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की आज यानी 15 दिसंबर लास्ट डेट है. ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है उनके पास आज अंतिम मौका है.
UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की आज यानी 15 दिसंबर लास्ट डेट है. इसके अलावा 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन की भी आज ही अंतिम तरीख है. परीक्षा फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती होने की स्थिति में छात्र 18 दिसंबर तक फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे.
यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा की संभावित डेट जारी हो चुकी है. ऐसे में अब परीक्षा की तैयारी और मजबूत करने के लिए छात्रों के पास बहुत कम समय बचा है. इस बचे हुए समय में छात्र-छात्राएं मॉडल पेपर के जरिए अपनी तैयारी कर सकते हैं. बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पेपर अपलोड कर दिए हैं. छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर आसानी से पेपर डाउनलोड कर सकते हैं.
छात्रों को सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहा होज पेज पर दाईं और उपलब्ध मॉडल पेपर 2021-22 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद आपसे आपकी क्लास के बारे में पूछा जाएगा, यहां अपनी क्लास का चयन करें. इसके बाद अलग-अलग सब्जेक्ट लिस्ट नजर आएगी. आप अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. पेपर डाउनलोड करने के बाद पीडीएफ की प्रिंट करा लें या कहीं सेव कर लें.
Also Read: UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए अलर्ट, परीक्षा के दौरान कॉपी में रखे नोट तो होगी कार्रवाई
बता दें कि डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने परीक्षा की संभावित तारीखों (up board exam 2022 date) का एलान कर दिया है. प्रदेश में बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल को शुरू होंगी. 10 मई तक 10वीं की परीक्षा चलेगी, जबकि 12 मई तक 12वीं की परीक्षा चलेगी. हालांकि यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परीक्षा की इन तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




