ePaper

UP Board Exam 2022: कभी भी जारी हो सकती है बोर्ड परीक्षा की डेट, कम समय में ऐसे करें तैयारी, आएंगे ज्यादा नंबर

Updated at : 23 Dec 2021 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board Exam 2022: कभी भी जारी हो सकती है बोर्ड परीक्षा की डेट, कम समय में ऐसे करें तैयारी, आएंगे ज्यादा नंबर

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा के आयोजन में अब बहुत कम समय बचा है. ऐसे में जानें कैसे कम समय में करें परीक्षा की तैयारी...

विज्ञापन

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की डेट कभी भी जारी हो सकती है. ऐसे में अब छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी करने के लिए बहुत कम समय बचा है. वैसे तो सफलता और परीक्षा की तैयारी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है, लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकते हैं.

कम समय में कैसे करें तैयारी

ये सच है कि अब परीक्षा की तैयारी करने के लिए छात्रों के पास बहुत कम समय बचा है. इस बचे हुए समय में छात्र-छात्राएं मॉडल पेपर के जरिए अपनी तैयारी कर सकते हैं. बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पेपर अपलोड कर दिए हैं. छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर आसानी से पेपर डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे डाउनलोड करें मॉडल पेपर

छात्रों को सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां होज पेज पर दाईं और उपलब्ध मॉडल पेपर 2021-22 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद आपसे आपकी क्लास के बारे में पूछा जाएगा, यहां अपनी क्लास का चयन करें. इसके बाद अलग-अलग सब्जेक्ट लिस्ट नजर आएगी. आप अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. पेपर डाउनलोड करने के बाद पीडीएफ की प्रिंट करा लें या कहीं सेव कर लें.

Also Read: UP Board: यूपी बोर्ड के 9th से 12th तक छमाही के अंक 24 दिसंबर तक करने होंगे अपलोड, नहीं तो होगी कार्रवाई
पढ़ाई का टाइम टेबल कैसे बनाये?

  • सबसे पहले एकांत में पढ़ाई की जगह तैयार करें

  • पढ़ाई का सही समय तैयार करें

  • पढ़ाई का टाइम टेबल बनाएं

  • टॉपिक्स को छोटे- छोटे हिस्सों में बांटे

  • लगातार 40 मिनट पढ़ने के बाद बीच में एक ब्रेक जरूर लें

  • जिस विषय की कम तैयारी है, उसे लिस्ट में पहले प्राथमिकता दें

  • प्रत्येक विषय में आपको क्या पढ़ना है यह तय कर लें

  • अपने नोट्स खुद बनाएं

  • तैयारी करते समय खुद को बेहतर बनाने पर फोकस करें

  • बहुत जरूरत होने पर ही ग्रुप स्टडी करें, ध्यान रखें की समय की बर्बादी न हो.

Also Read: UP Pre Board Exams 2022: जनवरी में होंगे 10th, 12th के प्री-बोर्ड एग्जाम, जानें और क्या है नया अपडेट
कब होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने परीक्षा की संभावित तारीखों (up board exam 2022 date) का एलान कर दिया है. प्रदेश में बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल को शुरू होंगी. 10 मई तक 10वीं की परीक्षा चलेगी, जबकि 12 मई तक 12वीं की परीक्षा चलेगी. हालांकि यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परीक्षा की इन तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola