उन्नाव: सौतेले भाई-बहन के प्रेम प्रसंग में मां बन रही थी रोड़ा, रास्ते से हटाने के लिए दोनों उठाया खौफनाक कदम

Updated:
विज्ञापन
उन्नाव: सौतेले भाई-बहन के प्रेम प्रसंग में मां बन रही थी रोड़ा, रास्ते से हटाने के लिए दोनों उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सौतेले बेटे और बेटी ने मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी है. दोनों को मां ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. जिसके बाद भाई-बहन ने मिलकर महिला की हत्या कर दी.

विज्ञापन

उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर सौतेले बेटे और बेटी ने मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी है. पुलिस के अनुसार सौतेले भाई-बहन में प्रेम प्रसंग था. बताया जा रहा है कि दोनों को मां ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. जिसके बाद भाई-बहन ने मिलकर महिला की हत्या कर दी. यह घटना उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के बंधुहार मोहल्ले का है. महिला किराये के मकान में रहती थी.

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

सोमवार की सुबह मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में किराए पर रहने वाली एक महिला का खून से लथपथ लाश मिली है. वहीं, महिला के साथ रहने वाली बेटी नदारद थी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. वहीं हत्या की सूचना पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना और डाग स्क्वायड समेत कई टीमें पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए है.

Also Read: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में होली जुलूस के दौरान जमकर बवाल, कहीं फायरिंग तो कहीं तलवारबाजी की घटना

सीसीटीवी कैमरे में शशि सिंह की बेटी पूजा और सौतेले बेटे शिवम रावत को जाते देखा गया. इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से शिव और पूजा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों सौतेले भाई बहन के बीच प्रेम प्रसंग था. दोनों को मां ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. मां ने पूजा की शादी सफईपुर में कर दी थी. वहीं कुछ दिन पहले उसकी गोद भराई की रस्म पूरी की गयी थी. इससे शिवम नाराज था. रास्ते से हटाने के उसने मां को चाकू से गोदकर हत्या कर दी.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola