ePaper

Moradabad News: कृषि कानूनों के बाद 370 और CAA खत्म करने की मांग, केंद्रीय मंत्री नकवी ने दिया करारा जवाब

Updated at : 21 Nov 2021 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
Moradabad News: कृषि कानूनों के बाद 370 और CAA खत्म करने की मांग, केंद्रीय मंत्री नकवी ने दिया करारा जवाब

केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी रविवार को मुराबाद पहुंचे, जहां उन्होंने सीएए और 370 को लेकर बड़ा बयान दिया.

विज्ञापन

Moradabad News: कृषि कानूनों की वापसी के बाद अब 370 और नागरिकता क़ानून वापस लेने की अब मांग उठ रही है. इन मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने बड़ा बयान दिया है.

सीएए और 370 पर केंद्रीय मंत्री का बयान

दरअसल, केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी रविवार को यूपी के मुराबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 370 और नागरिकता क़ानून वापस लेने की अब मांग उठ रही है. जो लोग यह मांग कर रहे हैं, वे जानते हैं कि नागरिकता क़ानून नागरिकता छीनने का नहीं, बल्कि नागरिकता देने का क़ानून है.

किसानों ने रखी ये मांग

बता दें कि देश में तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को धरने पर बैठे हुए एक साल से अधिक का समय बीत चुका है. शुक्रवार को पीएम मोदी के ऐलान के बाद किसानों में खुशी की लहर देखने को मिली, लेकिन किसानों का कहना है कि, जब तक संसद सत्र में कानूनी प्रक्रिया के तहत तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

Also Read: Lucknow News: महापंचायत में शामिल होने से पहले राकेश टिकैत का बड़ा बयान, बताई आगे की रणनीति महापंचायत में आगे की रणनीति पर फैसला

इधर, किसानों ने 22 नवंबर को लखनऊ में महापंचायत बुलाई है. किसान नेता राकेश टिकैत महापंचायत में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हो चुके हैं. महापंचायत में किसानों से जुड़े मुद्दे और आगे की रणनीति पर फैसला होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola