Omicron In UP: प्रदेश में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित मिले दो रोगी, स्वास्थ्य महकमे मचा हड़कंप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Dec 2021 7:23 AM
इनमें 46 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है और दो में अब तक ओमिक्रोन पाया गया है. स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है. उसने लोगों से अपील की है कि वह मास्क जरूर लगाएं और दो गज की शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करें.
Lucknow News: यूपी में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट ने दस्तक दे दी है. गाजियाबाद में ओमिक्रोन से संक्रमित दो मरीज मिलने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. दोनों पति-पत्नी हैं. वे महाराष्ट्र से यात्रा कर वापस लौटे हैं. अभी तक ओमिक्रोन प्रभावित राज्यों व विदेश से लौटे 89 लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जा चुके हैं.
जानकारी के मुताबिक, इनमें 46 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है और दो में अब तक ओमिक्रोन पाया गया है. स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है. उसने लोगों से अपील की है कि वह मास्क जरूर लगाएं और दो गज की शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करें. अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस संबंध में बताया है कि गाजियाबाद में दो मरीज पाए जाने के बाद कोरोना जांच में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, स्टेट सर्विलांस आफिसर डा. विकासेंदु अग्रवाल का कहना है कि ओमिक्रोन प्रभावित राज्यों व दूसरे देशों से आ रहे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है. सभी 80 हजार निगरानी समितियों को सतर्क कर दिया गया है. यह अपने क्षेत्र में बाहर से आ रहे लोगों की निगरानी कर रही हैं.
अब संक्रमण की स्थिति का पता लगाने के लिए ओमिक्रोन संक्रमित इन दो मरीजों के संपर्क में आए लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है. एयरपोर्ट, रेलवे व बस स्टेशन पर पहले से ही सख्ती के साथ बाहर से आ रहे लोगों की जांच कराई जा रही है. ऐसे लोग जो संक्रमित पाए जा रहे हैं, उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं. प्रदेश में अभी तक तीन चरणों में 89 लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जा चुके हैं. पहले चरण में 22 सैंपल की जांच में 21 सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिला था. अब दूसरे चरण में भेजे गए 24 सैंपल की रिपोर्ट आई है. इसमें दो लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई है.
गौरतलब है कि किसी को यदि अधिक थकान, मासपेशियों में हल्का दर्द, गले में खराश, सूखी खांसी व बुखार की शिकायत है तो वह तत्काल अपनी कोरोना जांच कराए. रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जीनोम सिक्वेंसिंग की मदद से ओमिक्रोन वैरिएंट का पता लगाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










