Lucknow News: लखनऊ पहुंचे गुरु अमरदास जी के पवित्र जोड़े, यहियागंज गुरुद्वारे में हुआ विशेष समागम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Guru Amardas Ji Jode: लखनऊ, सिख पंथ के तीसरे गुरु अमरदास साहिब के पवित्र जोड़े को राजधानी लाया गया है. यहियागंज स्थित ऐतिहासिक श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में भक्त इसके दर्शन को उमड़ रहे हैं. इस अवसर पर विशेष समागम का आयोजन भी किया गया.
विज्ञापन
Guru Amardas Ji Jode: लखनऊ, सिख पंथ के तीसरे गुरु अमरदास साहिब के पवित्र जोड़े को राजधानी लाया गया है. यहियागंज स्थित ऐतिहासिक श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में भक्त इसके दर्शन को उमड़ रहे हैं. इस अवसर पर विशेष समागम का आयोजन भी किया गया. इस बीच विशेष रूप से श्रीदरबार साहिब, अमृतसर से आए भाई सुभदीप सिंह ने शबद-कीर्तन किए. वहीं ज्ञानी विशाल सिंह ने श्रीगुरु अमरदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला. ज्ञानी प्रेम सिंह जी ने अरदास की. इस मौके पर गुरुद्वारा अध्यक्ष डॉ. गुरमीत सिंह, सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी, डॉ. अमरजोत सिंह एवं गुलशन जौहर सहित अन्य संगतों ने पवित्र जोड़ों के दर्शन किए.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें